{"_id":"63d009afd77b3b74c33b8dde","slug":"ug-pg-third-semester-syllabus-and-eligibility-for-admission-in-pg-will-be-stamped-noida-news-c-340-1-del1011-3742-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूजी-पीजी के तीसरे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम व पीजी में दाखिले की पात्रता पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूजी-पीजी के तीसरे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम व पीजी में दाखिले की पात्रता पर लगेगी मुहर
विज्ञापन
-बुधवार को एकेडेमिक काउंसिल की बैठक में होगा इस मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श
-कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की ओर से शुरू होने वो नए कोर्सेज पर भी चर्चा की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में बुधवार को अकादमिक परिषद की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में यूजी-पीजी के तीसरे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम और पीजी के दाखिले के लिए दाखिला पात्रता को मंजूरी दिए जाने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की ओर से शुरू होने वाले बीए ऑनर्स मनोविज्ञान व उसके लिए तय की गई फीस को पास कराने के लिए बैठक मेें रखा जाएगा। इसके अलावा डीयू के सभी छात्रों के लिए शुरू किए गए कुछ अन्य कौशल आधारित कोर्सेज पर भी मुहर लगेगी। मालूम हो कि अभी तक अकादमिक परिषद से पहले व दूसरे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम को ही मंजूरी मिली है।
दरअसल शिक्षक संगठन अलग-अलग सेमेस्टर के पाठ्यक्रम को पास कराने पर विरोध जताते आ रहे हैं। संगठनों का कहना है कि छात्रों को एक बार में ही यह पता होना चाहिए कि उन्हें अगले सेमेस्टर में क्या-क्या पढ़ना है। डीयू में इस बार(2023-24) स्नातकोत्तर(पीजी) के दाखिले यूजी(स्नातक) की तरह कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट(सीयूईटी) होने हैं। ऐसे में स्नाकोत्तर स्तर की दाखिला पात्रता पर बैठक में विचार किया जाएगा। 2023-24 के तहत दाखिले के लिए यूजी कोर्सेज की प्रोग्राम आधारित पात्रता में कोई बदलाव नहीं होगा। वह बीते साल की तरह ही होंगे। स्नातकोतर कोर्सेज के दाखिले सीयूईटी स्कोर से होंगे। डीयू के पीजी प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों को सीयूईटी परीक्षा को देना अनिवार्य है। प्रोग्राम आधारित पात्रता के तहत दो श्रेणी होंगी। पहली श्रेणी में किसी अन्य विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर करने वाले छात्र होंगे, जबकि दूसरी श्रेणी में दिल्ली विश्वविद्यालय से ऑनर्स या बैचलर डिग्री करने वाले छात्र होंगे। दोनों ही श्रेणी में पचास-पचास फीसदी सीटें होंगी। डीयू के नॉन कॉलिजिऐट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड(एनसीवेब) के पीजी प्रोग्राम में भी दाखिले सीयूईटी स्कोर से ही किए जाएंगे। जबकि स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के पीजी प्रोग्राम में दाखिले दूरस्थ शिक्षा बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर मेरिट पर होंगे।