फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Udyog Marg will not become a model, it will only be improved

Noida News: मॉडल नहीं बनेगा उद्योग मार्ग, सिर्फ संवारा जाएगा

Tue, 14 Oct 2025 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Udyog Marg will not become a model, it will only be improved
-नोएडा प्राधिकरण ने जारी किया टेंडर, 8 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और फुटपाथ संवरेंगे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। सेक्टर-1 गोल चक्कर से झुंडपुरा तिराहे तक सड़क (उद्योग मार्ग) को नोएडा प्राधिकरण मॉडल नहीं बनाएगा। अब इस 2.500 किलोमीटर की सड़क पर नई परत बिछाने और फुटपाथ की मरम्मत होगी। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर जारी किया है। सड़क और फुटपाथ के इस काम में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

पहले तैयार की गई मॉडल रोड परियोजना करीब 40 करोड़ रुपये की लागत की थी। पांच बार टेंडर भी नोएडा प्राधिकरण ने किए थे। इसके बाद परियोजना में बदलाव किया गया। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, उद्योग मार्ग की सड़क को रिसर्फेसिंग से सही कराने और फुटपाथ पर टाइल लगाकर दुरुस्त कराने का टेंडर दोबारा जारी किया गया है। पहले टेंडर में तीन एजेंसियां आईं थीं, जिनमें से दस्तावेज परीक्षण में एक एजेंसी बाहर हो गई है। अब समय पूरा होने के बाद फिर से टेंडर खोला जाएगा। प्राधिकरण के ओएसडी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मॉडल रोड परियोजना के लिए आने वाली एजेंसियों से प्राधिकरण की वार्ता सफल नहीं रही। परियोजना की लागत ज्यादा और उपयोगिता कम थी। इसलिए परियोजना को रद्द कर सामान्य तौर पर सड़क, फुटपाथ को दुरुस्त कराने, नाले के खुले हिस्से को ढंकवाने का एस्टीमेट तैयार करवाकर मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed