फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two youths were stabbed while returning home after closing their shop

बुलंदशहर के ध्यानार्थ : दुकान बंद कर घर लौट रहे दो युवकों को चाकू से गोदा

Fri, 04 Jul 2025 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Two youths were stabbed while returning home after closing their shop
दुकान बंद कर घर लौट रहे दो युवकों को चाकू से गोदा
विज्ञापन

सेक्टर-143 स्थित एफएनजी चौराहे पर हुई वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-143 स्थित एफएनजी चौराहे पर बृहस्पतिवार रात पंचर की दुकान बंद कर घर लौट रहे दो युवकों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घायलों को सेक्टर-39 अस्पताल ले जाया गया, वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान गुलावठी बुलंदशहर के अरबाज खान (19) व फैजान के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। रियाजुद्दीन का कहना है कि पुत्र अरबाज सेक्टर-143 गढ़ी गांव में फैजान की पंचर की दुकान पर काम करता है। बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे अरबाज और फैजान दुकान बंद करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान एफएनजी चौराहे पर पहले से घात लगाए बैठे बुलंदशहर के शाहरुख, दादरी के दानिश ने अपने दो साथी के साथ मिलकर पुराने विवाद को लेकर दोनों युवकों पर चाकू व धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि चाकू लगने से अरबाज की हालत गंभीर है। पिता ने जान से मारने की नीयत से हमला करने और पहले से साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पहले से परिचित हैं पीड़ित और आरोपी
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा-118 (1) खतरनाक हथियारों या साधनों का उपयोग करके स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि पीड़ित और आरोपी हमलावर पहले से परिचित हैं। दोनों पक्षों की आपस में रिश्तेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed