फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two youths killed, another injured in 10-foot road dispute

10 फुट रास्ते के विवाद में दो युवकों की हत्या, एक अन्य घायल

Tue, 09 Feb 2021 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, another injured in 10-foot road dispute
घटना स्थल पर जांच करते अधिकारी । - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा/दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में सोमवार सुबह 10 फुट रास्ते के विवाद में एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसमें दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दो युवक गिरधरपुर गांव निवासी सेलक (38) और अमित (35) की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई हैं। जबकि चेहरे में गोली लगने के बाद दोनों के चाचा प्रेम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मारपीट में दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल बताए गए हैं। वारदात का वीडियो वायरल हो गया है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वारदात से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने देर शाम 7 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक घंटे तक जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों किसी तरह समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन

गिरधरपुर गांव निवासी देवेंद्र ने कुछ माह पहले 225 गज का एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट खेत की जमीन पर कॉलोनी काटने वाले व्यक्ति से लिया गया था। देवेंद्र प्लॉट पर निर्माण आदि कराने लगा था। प्लाट के पीछे वाले खेत का मालिक भूरा निर्माण कार्य का विरोध कर रहा था। उसका कहना था कि मौके पर 18 फुट का रास्ता है। इसके बावजूद देवेंद्र केवल 8 फुट रास्ता छोड़ रहा है। भूरा रास्ते को 10 फुट बढ़ाकर 18 फुट करने की मांग कर रहा था। इसी मामले में दोनों पक्षों में दो सप्ताह पहले विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मुचलका पाबंदी की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह देवेंद्र के निर्माण करने की जानकारी मिलने पर भूरा अपने परिजन सेलक, अमित कुमार और प्रेम सिंह समेत अन्य लोगों के साथ उसे समझाने के लिए पहुंचा था। भूरा पक्ष ने रास्ते पर कब्जा करने का आरोप लगा निर्माण पर रोक लगाने की मांग की और देवेंद्र व उसके पक्ष के लोगों को समझाने का भी प्रयास किया। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि देवेंद्र व उसके पक्ष के लोगों ने भूरा पक्ष पर लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली सेलक, अमित और प्रेम सिंह को लगी। अमित व सेलक चचेरे भाई थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। जबकि प्रेम सिंह भूरा का चाचा है।
गोली चलाने के बाद देवेंद्र और उनके साथी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सेलक और अमित कुमार की मौत हो गई। जबकि प्रेम सिंह और अन्य घायल प्रेम, सुनील, संतराम, जयदीप, राजेश समेत अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रास्ते पर जबरन कब्जा कर रहे थे आरोपी
ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि देवेंद्र ने कितने प्लॉट का बैनामा कराया या फिर कितने गज का प्लाट का खरीदा इसकी जानकारी तहसील प्रशासन ही दे पाएगा। मौके पर 18 फुट का रास्ता छोड़ा गया था और देवेंद्र और उसके साथी केवल 8 फुट का रास्ता छोड़ 10 फुट पर कब्जा कर रहे थे।
बढ़ती कीमत खराब कर रही नीयत
ग्रेटर नोएडा। जिले में जमीन की कीमत लगातार बढ़ रही हैं। खेती की भूमि को मोटे दामों में बेचकर लगातार कॉलोनियां काटी जा रही हैं। बढ़ती कीमत के कारण लोगों की नीयत में भी खोट रहा है और छोटी-मोटी भूमि को लेकर भी लोग एक दूसरे के दुश्मन हो रहे हैं। तहसील और थानों में आए दिन भूमि विवाद से जुड़े केस सामने आ रहे हैं। गिरधरपुर गांव गाजियाबाद की सीमा पर स्थित है। यहां जमीन की कीमत पिछले पांच साल में दोगुना हो गईं हैं।
सेंट्रल नोएडा जोन में 6 माह में तीसरा दोहरा हत्याकांड
8 सितंबर 2020 - अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में प्रोपर्टी डीलर दो दोस्तों की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या। साजिशकर्ता आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शार्प शूटर फरार ।
3 नवंबर 2020 - चेरी काउंटी सोसाइटी में रहने वाले कारोबारी दंपती विनय गुप्ता और नेहा गुप्ता की फ्लैट में घुसकर हत्या। दंपती के स्टोर में काम करने वाले कर्मचारी और उसकी नाबालिग दोस्त के पिता को किया गिरफ्तार।

लाइसेंस होंगा निरस्त : डीसीपी
रास्ता छोड़ने पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी विवाद में घटना हुई है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। विवाद में मुचलका पाबंदी की कार्रवाई की गई थी। आरोपियों की जमानत जब्त की जाएगी। आरोपियों का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। - हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन

मृतक अमित कुमार

मृतक अमित कुमार- फोटो : Grnoida

मृतक सेलक

मृतक सेलक- फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed