फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two year old innocent girl falls from 27th floor and gets stuck on 12th floor

Noida News: 27वीं मंजिल से गिरकर 12वीं पर अटकी दो साल की मासूम

Fri, 04 Oct 2024 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Two year old innocent girl falls from 27th floor and gets stuck on 12th floor
27वीं मंजिल से गिरकर 12वीं पर अटकी दो साल की मासूम
विज्ञापन

-घायल बच्ची को अस्पताल में कराया भर्ती, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 के 14 एवेन्यू की 27वीं मंजिल से गिरकर मासूम बच्ची 12वीं मंजिल पर अटक गई। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
गौड़ सिटी-2 के 14 एवेन्यू की 27वीं मंजिल में रहने वाले गौरव भट्ट ने बताया कि ड्राइंग रूम में उनकी दो साल की बच्ची अनन्या खेल रही थी। इस दौरान ड्राइंग रुम का दरवाजा उसने खोल लिया और बाहर निकल गई। उस समय वह आफिस की मेल चेक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बालकनी की रेलिंग में गैप है। खेलते-खेलते बच्ची फिसल कर 12वीं मंजिल पर गिर गई। उस दौरान बच्ची की मां खाना बना रही थी। इसके कारण उनका भी बच्ची पर ध्यान नहीं जा पाया। गनीमत रही कि बच्ची 12वीं मंजिल की बालकनी में फंस गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची के परिजन उसको गोद में उठाकर लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिता गौैरव ने बताया कि दिल्ली के निजी अस्पताल में बेटी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि उसकी हालत स्थिर है। बच्ची के शरीर में कई स्थानों पर चोट हैं। बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाईराइज इमारतों में सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग हाईराइज इमारतों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बालकनी में अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की मांग की है। इससे पहले भी ग्रेनो वेस्ट में बॉलकनी से गिरकर कई हादसे हो चुके हैं। उस समय भी बालकनी की रेलिंग और ऊंचाई को लेकर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारतों से गिरने की कुछ प्रमुख घटनाएं

- सितंबर-2024 - रतन पर्व सोसाइटी की 23वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत।

- सितंबर -2024- पंचशील हाइनिस सोसाइटी में 10वीं मंजिल से गिरकर लड़के की मौत।

- सितंबर-2023- ग्रेनो वेस्ट की गौर सुंदरम सोसाइटी में 24वीं मंजिल से गिरकर 17 वर्षीय किशोर की मौत।

- जुलाई 2023- एस डिवाइनो सोसाइटी में 18वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed