फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two-year-old innocent child fell from 27th floor In Greater Noida west gaur city

ग्रेनो में दर्दनाक हादसा: 27वीं मंजिल से गिरी दो साल की अन्नया... 12वीं पर अटकी; आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल

Fri, 04 Oct 2024 07:23 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 04 Oct 2024 07:23 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौड़ सिटी 14 की हाई राइज सोसायटी में 27वीं मंजिल से 5 वर्षीय बच्ची गिर गई। बच्ची 12वीं मंजिल की बालकनी में फंस गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। 

विज्ञापन
two-year-old innocent child fell from 27th floor In Greater Noida west gaur city
27वीं मंजिल से गिरी मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी 2 के 14 एवेन्यू की 27वीं मंजिल से शुक्रवार की दोपहर गिरकर एक मासूम बच्ची 12वीं मंजिल पर आ अटकी। घटना की जानकारी परिजनों को पता चलते ही आनन-फानन में बच्ची को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


गौड़ सिटी 2 के 14 एवेन्यू की 27वीं मंजिल में रहने वाले गौरव भट् ने बताया कि ड्राइंग रुम में उनकी दो साल तीन महीने की बच्ची अन्नया खेल रही थी। खेलने के दौरान ड्राइंग रुम का दरवाजा उसने खोल लिया और बाहर खेलने के लिए निकल गई। उस समय वह आफिस की मेल चेक कर रहे थे।
विज्ञापन


खेलते वक्त किसी तरह फिसल कर अचानक 27वीं से नीचे 12वीं मंजिल जा गिरी। उन्होंने बताया कि बालकनी की रेलिंग में गेप है। वह उसी से नीचे गिर गई। जिस समय यह घटना घटी उस समय बच्ची की मां खाना बना रही थी। जिसकी वजह से बच्ची पर ध्यान नहीं जा पाया। गनीमत रही कि मासूम बच्ची 12वीं मंजिल की बालकनी में जा फंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर बच्ची जमीन पर आकर गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्ची के परिजन उसको गोद में उठाकर लेकर जाते हुए दिखाई देते नजर आ रहे है।


पिता गौैरव ने बताया कि दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बेटी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि उसकी हालत स्थिर है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग हाईराइज इमारतों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बालकनी में अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed