{"_id":"6210019ba4d3a310297d3017","slug":"two-women-who-came-out-on-the-morning-walk-were-attacked-and-looted-jewelery-noida-news-noi633020228","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं पर हमला कर आभूषण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं पर हमला कर आभूषण लूटे
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में बाइक सवार तीन बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकली सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की पत्नी और सहेली पर पिस्टल की बट से हमला कर घायल कर दिया। बदमाशों ने दोनों महिलाओं से चेन, लॉकेट, कान की बालियां और मंगलसूत्र लूट लिए। हमले में सिर में चोट लगने से महिला लहूलुहान हो गई जबकि दूसरी महिला की पसलियों में चोट आई है। दोनों महिलाओं का अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं वारदात के बाद डीसीपी ने हरीश चंदर ने कोतवाली पुलिस को गश्त व चेकिंग तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, समृद्घि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर रविंद्र गर्ग की पत्नी पिंकी गर्ग (55) बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9:30 बजे पड़ोस में रहने वाली सहेली कृष्णा के साथ मॉर्निंग वॉक करने निकली थीं। वह ग्रेनो वेस्ट के एक स्कूल की सर्विस रोड पर थीं। तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश बाइक लेकर सड़क की दूसरी ओर खड़ा हो गया। जबकि दो बदमाश महिलाओं के पास पहुंचे। बदमाशों ने पिस्टल निकालकर कृष्णा के सिर पर बट से वार किया और धक्का देकर गिरा दिया। आरोप है पिंकी गर्ग के विरोध करने पर बदमाशों ने हमला कर दिया। कृष्णा से मंगलसूत्र और पिंकी से चेन लॉकेट, कान की बालियां लूट लीं। हमल में महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं और बदमाश मौके से फरार हो गए।
दो अस्पतालों में कराया उपचार, न्यूरो सर्जन से कराया परीक्षण
हमले में घायल कृष्णा के सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं पिंकी गर्ग के पसलियों में गुम चोट है। वारदात के बाद परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें घर ले आए। हालांकि बृहस्पतिवार शाम को फिर दूसरे अस्पताल में कृष्णा का न्यूरो सर्जन से परीक्षण कराया गया। वहीं, पिंकी गर्ग का भी एक्स-रे कराया गया। पीड़ित परिजनों का कहना है कि पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी खंगाले। लेकिन जिस स्थान पर वारदात हुई वहां सीसीटीवी कवरेज नहीं था।
विज्ञापन
इस मामले में बिसरख कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। - हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल नोएडा