फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two two-wheeler theft gangs busted; four miscreants arrested

Noida News: दोपहिया चुराने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Two two-wheeler theft gangs busted; four miscreants arrested
कोतवाली सेक्टर-49 व 113 पुलिस ने चोरी की 14 बाइक बरामद की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में दोपहिया वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली सेक्टर-49 व 113 पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों थानों की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में चोरी की 14 बाइक बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले नोएडा और एनसीआर के इलाकों में रेकी करते थे। जहां लंबे समय तक बाइक खड़ी मिलती, उसे चुराकर सुरक्षित ठिकाने पर छिपा देते और बाद में आठ से 15 हजार रुपये में बेच देते थे।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने बुधवार को बिजलीघर, सेक्टर-50 के पास से बलिंदर और विवेक को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बरामद की गई। इनमें चार बाइक ऐसी हैं, जिनकी चोरी के मुकदमे पहले से सेक्टर-49, सेक्टर-20, फेस-3 और सेक्टर-39 थानों में दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की बाइक बुलंदशहर, हापुड़, मथुरा समेत अन्य जिलों में कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह अब तक 80 से अधिक दोपहिया वाहन चोरी कर चुका है।
विज्ञापन

वाहन जांच के दाैरान दो आरोपी धरे
वहीं, सेक्टर-113 थाना पुलिस ने सेक्टर-123 में वाहन चेकिंग के दौरान अभिषेक पाल और प्रदीप पाल को गिरफ्तार किया। तलाशी में दोनों के पास से दो-दो अवैध चाकू मिले। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद हुईं। इनमें एक बाइक सेक्टर-24 थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि एक बाइक वर्ष 2019 में दिल्ली से चोरी की गई थी। अन्य दो बाइकों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों गिरोह चोरी के वाहनों को पहले अलग-अलग स्थानों पर छिपाते थे। खरीदार मिलने पर बिना किसी दस्तावेज के सस्ते दाम पर बेच देते थे, जिससे वाहन का पता लगाना मुश्किल हो जाता था। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है और विभिन्न थानों से उनके रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद मोटरसाइकिलों के इंजन और चेसिस नंबर का सत्यापन कर वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है। सत्यापन पूरा होने के बाद वाहन उनके मालिकों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed