फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two to three times increase in annual income of BJP candidates in five years

पांच साल में भाजपा प्रत्याशियों की वार्षिक आय में दो से तीन गुना का इजाफा

Fri, 21 Jan 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two to three times increase in annual income of BJP candidates in five years
ग्रेटर नोएडा। नोएडा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज सिंह की वार्षिक आय पिछले पांच साल में तीन गुना से अधिक बढ़ गई है। जबकि, उनकी पत्नी की वार्षिक आय भी 771402 से 1896920 रुपये हो गई है। हालांकि, दोनों के पास वर्ष 2017 में भी कोई कार नहीं थी और अब भी नहीं है। जेवरात भी नहीं खरीदे हैं। वर्ष 2017 में पंकज सिंह को नोएडा विधानसभा सीट से जीत मिली थी। नामांकन के समय उन्होंने शपथ पत्र देकर अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। तब उनकी वार्षिक आय 99666 रुपये थी, जो वर्ष 2022 में बढ़कर 371140 रुपये पहुंच चुकी है। इनके पास तब अचल संपत्ति नहीं थी और आज भी नहीं है। पत्नी के नाम तब 01.45 करोड़ की संपत्ति थी। इस समय 2.33 करोड़ की अचल संपत्ति है। वर्ष 2017 में पंकज सिंह के पास 47.09 लाख की चल संपत्ति थी, जो अब 1.24 करोड़ है। उनकी पत्नी सुषमा सिंह अंतरराष्ट्रीय शूटर व कोच हैं। इनके पास इस समय चार शस्त्र हैं। वर्ष 2017 में इनके पास तीन शस्त्र थे। उस समय पंकज के पास एक शस्त्र था, लेकिन अभी नहीं है।
विज्ञापन

दो गुना बढ़ गई तेजपाल नागर की अचल संपत्ति
दादरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर की अचल संपत्ति पांच साल में दो गुना बढ़ गई है। आयोग को दिए शपथ पत्र में तेजपाल नागर की अचल संपत्ति 5.52 करोड़ है, जो वर्ष 2017 में 2.61 करोड़ थी। वर्ष 2017 में चल संपत्ति 28.89 लाख थी, जो अब 41.95 लाख हो चुकी है। दादरी विधायक की वार्षिक आय 752014 से बढ़कर 836760 रुपये हो गई है। इसके पास इस समय इनोवा कार है। जबकि, पांच साल पहले इनोवा और एक पोलो कार थी।
विज्ञापन

धीरेंद्र सिंह की 3.51 से 6.75 लाख पहुंची
जेवर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की वार्षिक आय में भी दो गुना इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में विधायक बनने से पहले वार्षिक आय 351060 रुपये थी। अब उनकी 675260 रुपये हो चुकी है। पांच साल में धीरेंद्र सिंह की अचल संपत्ति 6.70 करोड़ से 7.32 करोड़ हो गई है। वहीं, चल संपत्ति 1.70 करोड़ से तीन करोड़ पहुंच गई है। पांच साल पहले और अब भी एक करोड़ रुपये के कर्जदार हैं। पहले फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो थी, लेकिन अब केवल फॉर्च्यूनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed