फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two sides clashed over a rivalry, accusing each other of firing.

Noida News: रंजिश में दो पक्ष भिड़े, एक दूसरे पर लगाया गोलीबारी का आरोप

Sun, 09 Nov 2025 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over a rivalry, accusing each other of firing.
-छावला इलाके की घटना, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छावला इलाके में आपसी रंजिश में दो पक्षों में हुए विवाद में गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत पर गोलीबारी करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर मामले की जांच कर रही है।
45 साल की फिरोज अपने परिवार के साथ रेवला खामपुर गांव नजफगढ़ में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके परिवार में पति सुन्दरलाल के अलावा दो बेटे उज्जवल और निरपेश हैं। निरपेश की संजय और उसके भाई बॉबी और परमेश के साथ पुरानी रंजिश हैं। छावला थाने में दर्ज प्राथमिकी में फिरोज ने बताया कि तीन नवम्बर को उनकी गली में एक सगाई का कार्यक्रम था, जिसमें उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए थे। जबकि कुछ ही दूरी पर पेरना बस्ती में एक शादी का कार्यक्रम था। इस शादी के कार्यक्रम में गांव के रहने वाला संजय शामिल हुआ था। आरोप है कि संजय ने वहां से निरपेश को फोन किया और उसने जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

फोन पर ही दोनों की बहस हुई। कुछ देर बाद संजय उनके घर की गली में आ गया और निरपेश को बाहर आने की धमकी देने लगा। निरपेश बाहर आया और संजय ने उसे देखकर पहले हवा में गोलीबारी की और फिर घर पर निशाना बनाकर कई राउंड गोलीबारी कर भाग गया। वहीं संजय की पत्नी रेणुका ने भी छावला थाने में शिकायत दी है, जिसमें उसने निरपेश पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान उसने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। गुस्से में जब उसके पति निरपेश के घर पर पहुंचे तो निरपेश ने पहले हवा में गोलीबारी की और फिर संजय पर निशाना कर गोलीबारी की। द्वारका जिला पुलिस अंकित सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed