{"_id":"691f3da28e53d019ef0dc59f","slug":"two-sides-clashed-over-a-land-dispute-with-one-side-firing-noida-news-c-1-noi1095-3651825-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जमीन के विवाद में दो भाइयों में मारपीट, एक पक्ष ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जमीन के विवाद में दो भाइयों में मारपीट, एक पक्ष ने की फायरिंग
विज्ञापन
- सोरखा गांव का मामला, वीडियो वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
सोरखा गांव में जमीन के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई । शाम को एक पक्ष ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सोरखा गांव में रहने वाले कृपाल सिंह और सुरेंद्र सिंह भाई हैं। जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच बृहस्पतिवार को कहासुनी हो गई। इसके बाद सुरेंद्र सिंह के तीन बेटों ने मिलकर कृपाल सिंह की पिटाई कर दी। उनको काफी चोट आई हैं। अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। इसके बाद शाम को सुरेंद्र सिंह के पक्ष ने फयरिंग की। एसीपी ट्विंकल जैन ने कहा कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।