ग्रेनो में खूनी संघर्ष: दिवाली पर नाली के पानी को लेकर विवाद, दो की गोली मारकर हत्या, लोगों ने सड़क की जाम
सूचना पर थाना जारचा पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के गांव सैथली में सोमवार को दीपावली के दिन मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नाली से पानी निकालने को लेकर हुए वाद-विवाद में पंचायत के दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं हमले में तीन लोग घायल हुए है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया ही। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना से नाराज मृतकों के परिजनों ने चौकी के सामने जीटी रोड पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गांव सैथली निवासी अनूप भाटी का सोमवार को नाली से पानी निकालने को लेकर उनका पड़ोसी प्रिन्स भाटी, बोबी तोंगड निवासी आनन्दपुर और मनोज नागर से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने उनके भतीजे दिपांशु भाटी (21) और भाई अजयपाल भाटी (55 ) पर फायर झोंक दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
#WATCH | Greater Noida, UP: DCP Greater Noida Saad Miya Khan says, "This morning, under Saitli chowki within Jarcha PS area, an incident of firing was reported. Two people - Deepanshu Bhati and Ajay Pal Bhati died. Complainant Anup Bhati made Bobby Tongad, Prince Bhati and Manoj… pic.twitter.com/1x7BPlUbF6
— ANI (@ANI) October 20, 2025
सूचना पर थाना जारचा पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मिया खान ने कहा कि आज सुबह जारचा थाना क्षेत्र के सैतली चौकी अंतर्गत गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। दो लोगों - दीपांशु भाटी और अजय पाल भाटी की मौत हो गई। शिकायतकर्ता अनूप भाटी ने बॉबी तोंगड़, प्रिंस भाटी और मनोज नागर को मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। परिवार से बात की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।