फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two real brothers died near Zero Point in the Knowledge Park police station area

ग्रेनो: जीरो पॉइंट पर बोलेरो में डीजल डालते समय होंडा सिटी की टक्कर से दो सगे भाई की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 03:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 12 Jan 2026 03:17 PM IST
सार

मृतकों की पहचान गौरव शर्मा (32) और मनोज शर्मा (40) पुत्रगण जयप्रकाश शर्मा निवासी गांव कुंडली बांगर थाना नॉलेज पार्क के रूप में हुई है। दोनों भाई बोलेरो से परिवार सहित कपड़ों की खरीदारी के लिए निकले थे।

विज्ञापन
Two real brothers died near Zero Point in the Knowledge Park police station area
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीरो पॉइंट के पास नोएडा की ओर नीचे उतरने वाले मार्ग पर रविवार देर रात एक सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। बोलेरो गाड़ी में डीजल खत्म हो जाने के कारण सड़क किनारे खड़े होकर ईंधन भर रहे दो भाईयों को तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गौरव शर्मा (32) और मनोज शर्मा (40) पुत्रगण जयप्रकाश शर्मा निवासी गांव कुंडली बांगर थाना नॉलेज पार्क के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों भाई बोलेरो से परिवार सहित कपड़ों की खरीदारी के लिए निकले थे। वहां से रात करीब 8:30 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जीरो पॉइंट के पास वाहन का डीजल समाप्त हो गया। मनोज ने पास एक पेट्रोल पंप से किसी तरह से डीजल का इंतजाम किया और बाद में गाड़ी में डीजल डालने लगा। वहीं पास खड़ा गौरव दूसरी गाड़ियों को साइड कराने में मदद करने लगा। इसी दौरान एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने अनियंत्रित होकर दोनों भाइयों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक कई फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन से सूचना मिलने पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रेनो के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां से पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले बिहार निवासी सिद्धार्थ कात्यान को गिरफ्तार कर होंडा सिटी को कब्जे में लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में मचा कोहराम, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव कुंडली बांगर में शोक की लहर है। जांच में पता चला है कि मनोज सेक्टर-150 एटीएस के पास मोमोज की ठेली लगाकर लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। वहीं गौरव शर्मा की एटीएस के पास किराना और चाय की दुकान है। दोनों भाई शादीशुदा थे। मनोज के परिवार में दो लड़की वही दो लड़का है। इसी तरह गौरव के परिवार में दो लड़का और एक लड़की है। परिजन का आरोप है कि होंडा सिटी कार का चालक नशे  में था। टक्कर के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों भाईयों को कार ने टक्कर मारने के बाद घसीटा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed