फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two prisoners left on parole absconding, 15 have got bail

पैरोल पर छूटे दो बंदी फरार, 15 को मिल चुकी है जमानत

Thu, 11 Nov 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two prisoners left on parole absconding, 15 have got bail
ग्रेटर नोएडा। जिला कारागार के कुछ बंदियों को कोरोना काल के दौरान पैरोल पर छोड़ा गया था। 15 नवंबर तक सभी की पैरोल की अवधि खत्म हो रही है। इससे पहले जिन बंदियों की पैरोल खत्म हो चुकी है, उनमें से दो बंदी फरार हो चुके हैं। इनके बारे में जेल प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जिला कारागार के अधिकारियों ने बताया कि दूसरी लहर के दौरान कई बंदियों का परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था। इस दौरान कोर्ट के आदेश के बाद 27 बंदियों को पैरोल पर अलग-अलग तिथियों में छोड़ने का निर्देश मिला था। इस पर अमल करते हुए उन्हें जेल से छोड़ दिया गया। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद सिर्फ 4 बंदी ही लौटे हैं। वहीं, 15 बंदियों ने मुकदमों की पैरवी कर न्यायालय से जमानत ली है। एक बंदी गाजियाबाद जेल में बंद है, जबकि कुछ पैरोल के दौरान ही आपराधिक वारदात को अंजाम देकर दोबारा जेल पहुंच गए हैं। 6 बंदियों की पैरोल की अवधि भी 15 नवंबर तक पूरी हो रही है। इन बंदियों के पेरोल की अवधि पूरी होने के बाद जेल में आने की सूचना है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण 27 बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। इनमें से दो फरार हैं। 15 बंदियों को जमानत मिल चुकी हैं। 6 बंदियों ने पैरोल अवधि पूरी होने के बाद आने की बात कही है, जबकि चार बंदी लौट आए हैं। - अरुण प्रताप सिंह, जेल अधीक्षक, गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed