{"_id":"5f9c59cb8ebc3e679f0b9b92","slug":"two-person-suspect-in-kamal-killed-case-noida-news-noi545637195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेकी कर हुई कमल की हत्या, सात लोगों से पूछताछ, दो पर संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेकी कर हुई कमल की हत्या, सात लोगों से पूछताछ, दो पर संदेह
विज्ञापन
मृतक कमल शर्मा की फाइल फोटो
रेकी कर हुई कमल की हत्या, सात लोगों से पूछताछ दो पर संदेह
नोएडा। निठारी निवासी कमल शर्मा हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस ने क्राइम सीन दोहराया और हत्या आरोपियों की तलाश के लिए कई स्थानों पर 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि कमल की रेकी करके हत्या की गई है और कोई नजदीकी व्यक्ति ही इसमें शामिल है। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। दो पर अधिक संदेह है और उनकी कॉल डिटेल के बाद ही आगे की कहानी का पता चलेगा। शनिवार तक इस मामले का पर्दाफाश हो सकता है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम कमल गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ तो पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने कंपनी से लेकर एलिवेटेड रोड तक क्राइम सीन दोहराया तो सामने आया कि केवल 10 मिनट में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना बिना रेकी किए नहीं की जा सकती है, इसलिए पुलिस ने कंपनी से लेकर घटनास्थल तक के सभी सीसीसीटीवी कैमरों को खंगाला और 30 से अधिक फुटेज को सुरक्षित रखा गया है। इनमें कई फुटेज में दो युवक दिखाई दे रहे हैं। अब पुलिस उनकी लोकेशन और कमल की लोकेशन की जांच कर रही है। सात लोगों से पूछताछ की गई जिसमें दो युवकों पर अधिक संदेह है।
किसी नजदीकी ने दिया घटना को अंजाम
पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस घटना में कंपनी के सहकर्मियों से लेकर उसके आस पड़ोस या कोई परिचित व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है जिसे पता था कि कमल किस समय ऑफिस से निकलता है और किस रास्ते से जाता है। इसलिए पुलिस कमल और उसके आसपास के मोबाइल नंबरों की लोकेशन की जांच कर रही है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
---
परिजनों को असली हत्यारों को पकड़ने का आश्वासन दिया गया है। एडीसीपी व एसीपी के नेतृत्व में चार टीमें काम कर रही हैं। उम्मीद है कि शनिवार तक मामले में कामयाबी मिल जाएगी और हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड आर्डर