{"_id":"68f8dcbba15cd9114105643b","slug":"two-people-were-stuck-in-the-lift-for-15-minutes-the-intercom-did-not-work-grnoida-news-c-23-1-lko1064-78600-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे दो लोग, इंटरकॉम नहीं किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे दो लोग, इंटरकॉम नहीं किया काम
विज्ञापन
हूटर बजाने पर मेंटेनेंस टीम से कोई नहीं पहुंचा, ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी के टावर एन की सर्विस लिफ्ट में दो लोग करीब 15 मिनट तक फंसे रहे। आरोप है कि इंटरकॉम पर लगातार फोन किया लेकिन कनेक्ट नहीं हुआ। हूटर बजाने पर मेंटेनेंस टीम से कोई नहीं पहुंचा। बाद में एक निवासी ने मेंटेनेंस ऑफिस में जाकर कर्मचारियों को जानकारी दी। वहां इंटरकॉम का तार निकला हुआ मिला। पीड़ित किसी काम से आए थे।
निवासियों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे टावर एन की सर्विस लिफ्ट से दो व्यक्ति ऊपर से नीचे आ रहे थे। दोनों किसी फ्लैट में काम करने आए थे। लिफ्ट 15वें फ्लोर पर अचानक रुक गई। दोनों ने इंटरकॉम पर फोन किया लेकिन फोन नहीं लगा। उसके बाद अलार्म बजाया।
अलार्म की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने टावर निवासी गणेश दीक्षित को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और अपने फोन से इंटरकॉम का नंबर मिलाया। आरोप है कि नंबर नहीं मिला। आरोप है कि जब वह मेंटेनेंस ऑफिस पहुंचे तो वहां इंटरकॉम का तार निकला हुआ मिला। कर्मचारियों ने तार निकाला था लेकिन इसका आरोप अनजान पर लगा दिया। हालांकि लिफ्ट खुलवाकर दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें करीब 15 मिनट का समय लग गया।