फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two people including American caught flying drone despite ban

Noida News: रोक के बावजूद ड्रोन उड़ाते अमेरिकी सहित दो लोग पकड़े

Sat, 26 Aug 2023 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Two people including American caught flying drone despite ban
वेल्डिंग करने वाले शख्स ने पुलिस को दी जानकारी, खुफिया एजेंसियों ने भी की पूछताछ
विज्ञापन

अमेरिकी नागरिक समेत दोनों आरोपियों पर सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जी-20 सम्मेलन की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैदी बरत रही है। राजधानी की सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन व खिलौना हेलिकाप्टर आदि उड़ाने पर पूरी तरह से पाबंदी है। इस बीच शनिवार को आदर्श नगर में विदेशी के ड्रोन उड़ाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। कंट्रोल रूम में मैसेज फ्लैश होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे तो यहां अमेरिका का नागरिक ड्रोन उड़ाकर वीडियो बना रहा था। पुलिस ने फौरन विदेशी व सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ खुफिया एजेंसियों ने भी पूछताछ की। फिलहाल, आदर्श नगर थाना पुलिस ने सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अमेरिकी दूतावास को सूचना देकर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, कौशलपुरी आजादपुर की झुग्गी निवासी संजय वेल्डिंग करता है। बृहस्पतिवार दोपहर में वह खाना खाने के लिए घर आया था, तभी उसने देखा कि दो व्यक्ति एक छत पर खड़े होकर ड्रोन उड़ा रहे हैं। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को जांच में पता चला कि विदेशी के पास ड्रोन उड़ाने का कोई सरकारी आदेश नहीं था। पुलिस दोनों को लेकर आदर्श नगर थाने पहुंची। विदेशी की पहचान कैलिफोर्निया निवासी जस्टिन एंड्रयू ले (27) और ओल्ड चंद्रावल निवासी जितेंद्र (33) के रूप में हुई। जितेंद्र किसी संस्था में काम करता है और विदेशी जस्टिन को स्लम दिखाने के लिए लाया था। इसका वह ड्रोन से वीडियो बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed