फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two people including a veterinary doctor were injured in a firing incident during a dispute

UP: ग्रेटर नोएडा में विवाद में चली गोली, पशु चिकित्सक समेत दो घायल

Wed, 05 Mar 2025 09:02 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 05 Mar 2025 09:02 PM IST
सार

एसीपी सार्थक सेंगर का कहना है कि घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए वादी से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Two people including a veterinary doctor were injured in a firing incident during a dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दयानतपुर गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पशु चिकित्सक की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से चिकित्सक व उसका भाई घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार जारी है। दोनों की हालत स्थिर है। दयानतपुर गांव के पशु चिकित्सक विजेंद्र ने कुछ वर्ष पूर्व मुआवजे के लालच में नंगला जहानू गांव में अपने दोस्त की जमीन में मकान बनाया था।

विज्ञापन


फिर यही रहना शुरू कर दिया। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए चल रही विस्थापन की प्रक्रिया के तहत कुरैव के माजरा नंगला जहानू का विस्थापन प्रस्तावित है। गांव में परिसंपत्तियों के मूल्यांकन का काम पीडब्लूडी की टीम के द्वारा किया जा रहा है। पशु चिकित्सक ने पीडब्लूडी की टीम में अपना परिचित होने का हवाला देते हुये परिसंपत्तियों का मूल्यांकन बढ़वाने का लालच देकर और कर्ज के रूप में नंगला जहानू व कुरैव के दर्जनों ग्रामीणों से लाखों रूपये ऐंठे है।
विज्ञापन


परिसंपत्तियों का मूल्यांकन न बढ़ने पर ग्रामीणों ने अपने रुपये मांगने शुरू किए तो वह कुछ समय पहले अपने गांव दयानतपुर में आकर रहने लगा। बुधवार दोपहर को नंगला जहानू के अमजद तकादा करने के लिए दयानतपुर पहुंऐ थे। बातचीत के बाद हुई कहासुनी में विजेंद्र सिंह लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। गोली विजेंद्र के हाथ में लगकर पास में खड़े उसके भाई सोनू के पेट में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेंद्र के बाएं बाथ की उंगली में गोली लगी है। तुरंत दोनों को उपचार के लिए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल उपचाराधीन है दोनों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि विजेंद्र की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली से दोनों भाई घायल हुए हैं। दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed