{"_id":"64856c17a58427bd72071e94","slug":"two-people-died-in-a-road-accident-on-elevated-road-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मीडियाकर्मियों की मौत: एलिवेटेड रोड पर पिकअप ने मारी बाइक में टक्कर, काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मीडियाकर्मियों की मौत: एलिवेटेड रोड पर पिकअप ने मारी बाइक में टक्कर, काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया वाहन
Sun, 11 Jun 2023 12:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:34 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि दोनों फिल्म सिटी स्थित एक न्यूज चैनल में काम करते थे। इनकी पहचान गाजियाबाद के विजय नगर निवासी मनोज और गौरव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतकों का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-18 से सेक्टर-60 को जोड़ने वाली एलिवेटेड रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो मीडियाकर्मियों की मौत हो गई। दोनों की पहचान गाजियाबाद के अक्कूपुरी निवासी गौरव (38) और विजय नगर निवासी मनोज कुमार (45) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुए हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। दोनों फिल्म सिटी स्थित एक न्यूज चैनल में नाइट शिफ्ट के बाद घर जा रहे थे। तभी इस्कॉन मंदिर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस के मुताबिक गौरव नोएडा न्यूज चैनल में आउटपुट विभाग में कार्यरत थे जबकि मनोज लाइब्रेरी में थे। रविवार सुबह हादसे के बाद पिकअप वाहन दोनों मीडियाकर्मियों को सात-आठ मीटर तक घसीटता चला गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों व न्यूज चैनल को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के आरोपी पिकअप चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। पिकअप वाहन एक नामी दूध कंपनी से संबद्ध हैं। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बेटी के लिए रिश्ता तलाश रहा था मनोज
मनोज के सहकर्मी ने बताया कि वह बेटी की शादी करना चाहता था। शनिवार को ही वह उसके लिए लड़का देखने जाने वाला था। उस दिन नाइट ड्यूटी लग गई। इस वजह से वह नहीं जा सका। उसने दो दिन बाद का समय लिया था। हादसे के बाद दोनों घरों में मातम छा गया है।
हेलमेट से भी नहीं बची जान
दुर्घटना के समय बाइकसवार दोनों मीडियाकर्मी ने हेलमेट पहन रखे थे। टक्कर के बाद पिकअप वाहन दोनों को घसीटता चला गया। इस दौरान उनके हेलमेट में भी घिसकर टूटे गया।