फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two people arrested for committing the crime despite being exiled

Noida News: तड़ीपार होने के बावजूद वारदात करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Two people arrested for committing the crime despite being exiled
-दोनों हैं आरके पुरम थाने के घोषित बदमाश, दर्ज हैं दर्जनों मामले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिले की आरके पुरम थाना पुलिस ने दो तड़ीपार घोषित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें लकी अली पर 18 जबकि आफताब खान पर 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने एक चाकू, चोरी की बाइक और अन्य चोरी के सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझाने का दावा किया है।

जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि एकता विहार निवासी लकी अली और पर्वतीय कैंप निवासी आफताब खान पर लूटपाट, झपटमारी, वाहन और घर में चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। आठ अक्तूबर को पुलिस को एक तड़ीपार बदमाश के इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी रविंदर कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस ने टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहे बदमाश लकी अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू मिला। जांच में पता चला कि उसे 4 सितंबर को दो साल के लिए तड़ीपार किया था। आदेश का उल्लंघन कर वह इलाके में वारदात को अंजाम दे रहा था। इसी तरह पुलिस ने एक सूचना पर तड़ीपार बदमाश आफताब खान को पकड़ा। 12 मार्च को आफताब को दो साल के लिए तड़ीपार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed