फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two officers of Uttar Pradesh Development Systems Corporation Limited sentenced to three years each

नोएडा: भूखंड आवंटन धांधली में यूपी डेस्को के दो अधिकारियों को तीन-तीन साल की सजा, कोर्ट ने सीबीआई पर भी की टिप्पणी 

Sat, 13 Nov 2021 12:22 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 12:22 AM IST
सार

नोएडा विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2004 में विभिन्न श्रेणियों के 1250 भूखंड आवंटित करने की योजना निकाली थी। आवेदन और ड्रॉ कराने के लिए यूपी डेस्को का चयन किया गया था।

विज्ञापन
Two officers of Uttar Pradesh Development Systems Corporation Limited sentenced to three years each
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

वर्ष 2005 में नोएडा प्राधिकरण में हुए भूखंड आवंटन घोटाले में अदालत ने यूपी डेस्को के अधिकारी राम शंकर सिंह और एजेंट आलोक सिंह चौहान को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। सीबीआई के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवांक सिंह की अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोनों दोषियों पर 40-40 हजार का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही अदालत ने सही तरह से विवेचना न करने पर सीबीआई पर टिप्पणी भी की।

विज्ञापन


नोएडा विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2004 में विभिन्न श्रेणियों के 1250 भूखंड आवंटित करने की योजना निकाली थी। आवेदन और ड्रॉ कराने के लिए यूपी डेस्को का चयन किया गया था। पहले यह कार्य टीसीए द्वारा किया जाता था, लिहाजा यूपी डेस्को का चयन होते ही सवाल खड़े हो गए। इसके अलावा आवेदन की तारीख बार-बार आगे बढ़ाई गई। 2 जुलाई 2005 में नोएडा सेक्टर-21 स्टेडियम में यूपी डेस्को के अधिकारी राम शंकर सिंह, बाहरी एजेंट आलोक सिंह चौहान और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में ड्रॉ निकाला गया। काफी लोग पहुंचे, लेकिन किसी भी आम आदमी का ड्रॉ नहीं निकला। जो भी ड्रॉ निकले, वह रसूखदारों के थे। इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। धांधली के आरोप लगने पर प्राधिकरण ने दो दिन बाद ही आवंटन निरस्त कर दिए।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई थी सीबीआई जांच
एक आवेदक ने धांधली के मामले में हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। साथ ही निर्देश दिया था कि धांधली में लिप्त अधिकारियों को बेनकाब करने के लिए सीबीआई गहनता से जांच करे। सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच की। 2010 में सीबीआई ने यूपी डेस्को के अधिकारी राम शंकर सिंह और एजेंट आलोक सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने की टिप्पणी- सीबीआई ने ठीक से नहीं की विवेचना
कोर्ट ने सीबीआई की विवेचना पर सवाल खड़े करते हुए टिप्पणी की है कि सीबीआई ने मामले की विवेचना ठीक से नहीं की। नोएडा प्राधिकरण, यूपी डेस्को, तत्कालीन सरकार के अधिकारियों व रसूखदार आवंटियों की भूमिका उजागर नहीं हुई। इनकी मिलीभगत के बिना यह धांधली संभव नहीं थी। कोर्ट ने यह टिप्पणी सीबीआई के मुखिया को भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed