फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two Nigerians arrested for cheating crores from 700 women

Noida News: 700 महिलाओं से करोड़ों की ठगी में दो नाइजीरियाई गिरफ्तार

Tue, 25 Apr 2023 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Two Nigerians arrested for cheating crores from 700 women
वैवाहिक साइट पर दोस्ती कर करते थे फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

पुलिस गैंग के तीन फरार सदस्यों की तलाश में दे रही है दबिश
04 : साल से दे रहे थे वारदात को अंजाम
-अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वैवाहिक साइट पर एनआरआई की फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से दोस्ती कर ठगी करने वाले दो नाइजीरियाई को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी साल 2018 से बिना वैध दस्तावेज के दिल्ली में रह रहे थे। इनके कब्जे से पुलिस ने व्हाट्सएप अकाउंट बनाने के लिए इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड जब्त किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी चार साल में सात सौ से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं।
रानी बाग इलाके में रहने वाली एक युवती ने बाहरी जिला साइबर सेल में ठगी की शिकायत दी। उसने बताया कि वह एक वैवाहिक साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया। जहां पर वह अहमद नफीस से ऑनलाइन मिली। दोस्ती के अनुरोध को उसने स्वीकार कर लिया। आरोपी उसे व्हाट्सएप पर संदेश करना शुरू कर दिया और दोनों ऑनलाइन दोस्त बन गए। आरोपी ने खुद को कैलिफोर्निया, यूएसए का निवासी बताया। अहमद नफीस ने एक दिन बताया कि वह उसे एक उपहार पार्सल से भेज रहा है और उसने पार्सल का फोटो भी भेजा। बाद में उसे रिया मेहता नाम की महिला का भी फोन आया जिसने उसे बताया कि वह कस्टम विभाग से है। गिफ्ट पार्सल के लिए कस्टम ड्यूटी और अन्य टैक्स के नाम पर उससे 2.40 लाख रुपये ठग लिए। उसके बाद नफीस ने भी फोन बंद कर लिया और अपना प्रोफाइल हटा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने दोनों को दबोचा
निरीक्षक संदीप पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कथित वैवाहिक साइट के प्रोफाइल और नंबरों की जांच की। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने दिल्ली के निलोठी एक्सटेंशन में छापा मारा। वहां से पुलिस ने दो अफ्रीकी नागरिक इग्वेम्मा जेम्स (33) और चीफ मंडे (27) को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वह साल 2018 में भारत आए और वीजा अवधि समाप्त होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वारदात में नोनसो और उसकी पत्नी भी शामिल हैं। नोनसो के सहयोगियों के बैंक खातों में ठगी के पैसा ट्रांसफर होते थे। वह अपना कमीशन लेकर उन्हें पैसे देता था। नोनसो ही उन्हें कस्टम अधिकारी बनकर बात करने वाली महिला मुहैया करवाता था। उन्होंने बताया कि एक नाइजीरियाई सैमसन उन्हें उत्तर पूर्वी राज्य में रहने वालों से ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए फोन और सिम कार्ड मुहैया करवाता था। उसने बताया कि तीनों आरोपी दिल्ली में मौजूद हैं। पुलिस ने इसके कब्जे से 13 मोबाइल फोन, 18 भारतीय सिम कार्ड, 2 अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड, 2 लैपटॉप और एक इंटरनेट डोंगल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed