फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two MLAs demanded to change the names of Najafgarh and Mohammadpur

Noida News: दो विधायकों ने की नजफगढ़ और मोहम्मदपुर का नाम बदलने की मांग

Thu, 27 Feb 2025 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Two MLAs demanded to change the names of Najafgarh and Mohammadpur
विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीलम और अनिल शर्मा ने उठाया मुद्दाकहा - नजफगढ़ का नाहरगढ़ और मोहम्मदपुर गांव का नाम रखा जाए माधवपुर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विधानसभा में बृहस्पतिवार को नियम-280 के तहत भाजपा विधायक नीलम पहलवान और अनिल शर्मा ने अपने-अपने क्षेत्र के एक-एक गांव का बदलने की मांग की। विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने की मांग की, जबकि आरकेपुरम क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुर रखने का आग्रह किया।

नीलम ने सदन में कहा कि नजफगढ़ का नाम पहले नाहरगढ़ था, लेकिन औरंगजेब ने इसे बदलकर नजफगढ़ कर दिया था। राजा नाहर सिंह ने वर्ष 1857 की क्रांति में इस क्षेत्र को दिल्ली प्रांत में शामिल करवाया था। उनके योगदान के कारण इस इलाके को नाहरगढ़ नाम से पहचाना जाना चाहिए। नीलम ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाते हुए यह भी कहा कि यह नाम परिवर्तन क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को भी सम्मानित करेगा। वहीं, अनिल शर्मा ने कहा कि मोहम्मदपुर का नाम अब माधवपुर होना चाहिए। उनका मानना है कि यह बदलाव स्थानीय संस्कृति और इतिहास के प्रति सम्मान दिखाएगा। इस संबंध में एमसीडी में भी प्रस्ताव पास हो चुका है। विधानसभा में इलाकों के नाम बदलने की यह मांग पहली बार नहीं उठी है। इससे पहले विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी या शिव विहार करने की मांग की थी। ऐसे प्रस्तावों से दिल्ली के स्थानीय मुद्दों और इतिहास को फिर से सहेजने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इन प्रस्तावों पर अब तक सरकार की तरफ से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed