{"_id":"65f5fa0a12985248ac0b1b74","slug":"two-miscreants-who-stole-idol-from-temple-arrested-in-police-encounter-noida-news-c-1-gnd1002-1512493-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मंदिर से मूर्ति चोरी करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मंदिर से मूर्ति चोरी करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
मंदिर से मूर्ति चोरी करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
- एक बदमाश को लगी गोली, सेक्टर-47 स्थित मंदिर में की थी चोरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-47 स्थित श्रीधाम मंदिर से मूर्ति व मुकुट चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश पटना निवासी दीपक भारती को गोली लगी है। वहीं, मुजफ्फरपुर निवासी पिंटू तिवारी को पुलिस ने कॉबिंग में दबोच लिया। वहीं, तीसरा बदमाश भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस की टीम शनिवार सुबह बरौला टी प्वाइंट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध को पुलिस ने देखा तब रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जबावी कार्रवाई में फायरिंग की तो बदमाश दीपक भारती के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरे बदमाश पिंटू तिवारी को पुलिस ने कॉंबिंग में दबोच लिया। दोनों बदमाशों के कब्जे से मंदिर से चोरी हुए मुकुट, शेर की पीली धातु की मूर्ति, कड़ा, लड्डू गोपाल की मूर्ति, अंगवस्त्र, तमंचा और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि शिवरात्रि के दिन तीनों बदमाश ऑटो से श्रीधाम मंदिर आए थे। इसके बाद योजना के तहत तीनों बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर और हाथों में ग्लब्स पहनकर 12 मार्च की रात को मंदिर के अंदर दाखिल हुए थे। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र का कहना है कि पुलिस की टीम ने तीन दिन के अंदर मंदिर की चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। चोरी का पूरा सामान बरामद किया गया है।