{"_id":"63d00bf28cede821fb46041f","slug":"two-miscreants-shot-in-the-encounter-arrested-na-news-c-1-noi1083-228292-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन
सेक्टर-63 पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी को पकड़ा
सेक्टर-113 पुलिस ने 50 से अधिक वारदात करने वाले को धरा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को दिन में अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों को गोली लगी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया, तो कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने 50 से अधिक वारदात करने वाले बदमाश को दबोचा।
कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने एफएनजी रोड पर मंगलवार दोपहर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश जला भुना उर्फ युसूफ को मुठभेड़ में दबोच लिया। युसुफ के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नोएडा और दिल्ली के अलग-अलग कोतवाली में विभिन्न धाराओं में 24 मुकदमे दर्ज हैं। नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि मंगलवार दोपहर पुलिस की टीम एफएनजी रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक उधर से गुजरा। संदिग्ध लगने पर जब पुलिस की टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह तेजी से भागते हुए पुलिस की टीम पर फायर करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लग गई।
वहीं नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस की टीम ने मंगलवार दोपहर को दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी लुटेरा धर्मा उर्फ धर्मू को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। धर्मा के पैर में गोली लगी। इसके पास से चोरी की बाइक, लूट के तीन मोबाइल, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश के खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद व एनसीआर के अन्य शहरों में लूट के 36 मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पहले कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान धर्मा भाग गया था।