फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants running away after robbing mobiles, arrested

मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2020 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants running away after robbing mobiles, arrested
मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। मोबाइल लूटकर भाग रहे केटीएम बाइक सवार दो बदमाशों जयपुर निवासी साजिद और चंद्रपाल को सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-14ए के पास मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से बाइक और दो तमंचे मिले हैं।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-6 में संदीप पेपर मिल के पास खोड़ा निवासी मोहित गुप्ता से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। सूचना पर सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस की टीम अलग-अलग जगहों पर वाहनों की चेकिंग करने लगी। सेक्टर-14ए नाले के पास पुलिस ने केटीएम सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि दोनों नोएडा में किराये पर रह कर अपराध करते हैं। इन्होंने नोएडा के विभिन्न इलाकों और बॉर्डर पर कई वारदात कबूल की हैं। एडीसीपी ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने स्ट्रीट क्राइम रोकने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed