फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two lakh rupees looted from company employees travelling in a car

Noida News: कार सवार कंपनी के कर्मियों से दो लाख रुपये लूटे

Sat, 13 Dec 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees looted from company employees travelling in a car
चार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर की वारदात
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी से जा रहे कंपनी के दो कर्मचारियों को रोककर उनसे दो लाख रुपये व दो मोबाइल लूट लिए। यह घटना शुक्रवार शाम को सेक्टर-62 अंडरपास में हुई। घटना के बाद बदमाश गाड़ी की चाबी लेकर भाग गए। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कविनगर, गाजियाबाद निवासी नवल किशोर ने पुलिस से शिकायत की है कि वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट है। वह अपनी कंपनी की कार व चालक के साथ दिल्ली गया था। शुक्रवार सुबह उसे दिल्ली में कंपनी का भुगतान लेना था। कंपनी की गाड़ी को ओमपाल नामक चालक चला रहा था। 12 दिसंबर की शाम चार बजे वह गाड़ी से दो लाख रुपये का भुगतान लेकर नोएडा आ रहा था। जब वह सेक्टर-62 अंडरपास में पहुंचा तो पीछे से एक कार के चालक ने तेज गति से ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया। कार से चार बदमाश बाहर उतरे और कहने लगे कि तुम पीछे कुछ झगड़ा करके आए हो। उन्होंने डिग्गी खुलवाकर जांच कराने के लिए। नवल किशोर और चालक ओमपाल दोनों गाड़ी से नीचे उतरकर उन्हें डिग्गी की जांच कराने लगे, तभी एक बदमाश ने पिस्टल निकाल ली। गाड़ी की आगे की सीट के नीचे रखा दो लाख रुपये से भरा बैग, दो मोबाइल फोन और चाबी निकाल ली। इसके बाद चारों बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

वहीं पुलिस का कहना है कि इस घटना की सूचना छह घंटे बाद पुलिस को दी गई। जिस वक्त यह घटना हुई, वहां से सैकड़ों वाहन गुजर रहे थे। एसीपी उमेश कुमार का कहना है कि इस मामले में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed