फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two killed in different road accidents

अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

Sun, 14 Mar 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two killed in different road accidents
नूंह। खंड क्षेेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी मामलों में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पहले हादसे में नूंह-होडल रोड पर उजीना गांव के पास से जा रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस से तेज गति से आ रहे एक डंपर की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उजीना के पास स्थित पेप्सी कंपनी में प्रताप पुत्र देवीराम निवासी गांव बहीन जिला पलवल कई कार्यरत था। रविवार की शाम 6 बजे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के पास पहुंचा तो डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक प्रताप के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया उसके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा शनिवार की देर शाम नूंह खंड के गांव फिरोजपुर नमक के पास हुआ। जिसमें सालाहेड़ी गांव के युवक जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने चाचा के लड़के के साथ घासेड़ा गांव की और जा रहा था, फिरोजपुर नमक गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तीसरा मामला 11 मार्च का है। जानकारी के अनुसार नूंह -तावडू रोड के रिपीटर नाके के पास एक टैंपों ने साइकिल चालक मुज्जमिल निवासी गांव शाहपुर जिला मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मोत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed