फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two JEs and two supervisors dismissed from service over illegal construction.

Noida News: अवैध निर्माण पर दो जेई और दो सुपरवाइजर को नौकरी से हटाया

Tue, 22 Sep 2026 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Two JEs and two supervisors dismissed from service over illegal construction.
गंदगी मिलने पर तीन एजेंसियों पर लगाया 35 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन


एसीईओ, ओएसडी के निरीक्षण के बाद मिली खामियों पर प्राधिकरण सीईओ ने की कार्रवाई


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में कई जगहों पर अवैध निर्माण हो रहा है। सड़कों की सफाई से लेकर सेक्टरों व गांवों की सफाई सही से नहीं हो रही है। सड़कों के बीच के सेंट्रल वर्ज और ग्रीन बेल्ट की स्थिति भी ठीक नहीं है। यह बदहाली मंगलवार को प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी, पुष्पराज सिंह व ओएसडी क्रांति शेखर सिंह की तरफ से किए गए औचक निरीक्षण में सामने आई। सामने आए हालात पर प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही अवैध निर्माण को लेकर संविदा पर तैनात दो जूनियर इंजीनियर व दो सुपरवाइजर को नौकरी से हटाने के निर्देश दिए। गंदगी पर 35 लाख रुपये का जुर्माना तीन एजेंसियों पर लगाया।


प्राधिकरण के मुताबिक, अधिकारियों के निरीक्षण में बरौला में अवैध निर्माण चालू मिला। सवाल उठने पर वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक ने एफआईआर होने और नोटिस जारी होने का जवाब दिया लेकिन अधिकारी इस पर संतुष्ट नहीं हुए। इसी तरह सेक्टर-138 व 140 में भी अवैध निर्माण होते हुए पाया गया। इन दोनों जगहों के जूनियर इंजीनियर व सुपरवाइजर को हटाने के निर्देश जारी हुए हैं। अधिकारियों को सेक्टर-145 में डंप साइट पर जाने वाली सड़क ध्वस्त मिली। सलारपुर गांव के पीछे एक्वा मेट्रो रूट के नीचे की सड़क भी क्षतिग्रस्त मिली। शहर में अन्य जगहों पर भी कई सड़कें टूटी हुई पाई गईं। इस पर सीईओ ने 20 अक्तूबर तक सभी सड़कों की मरम्मत, रिसर्फेसिंग पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन





पार्कों की बदहाली व गंदगी हुई उजागर

सेक्टर-19 में बी ब्लॉक में खाली पड़े प्लॉट पर औद्याेगिक कचरा मिला। इस पर संविदाकार पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगा। सेक्टर के अन्य पार्कों में भी गंदगी मिली। इस पर उद्यान निरीक्षक, सहायक उद्यान निदेशक का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। वहीं संविदा सुपरवाइजर की सेवा समाप्ति का निर्णय अधिकारियों ने लिया है। निठारी में सेंट्रल वर्ज में कूड़ा मिलने पर एजेंसी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। गांव के अंदर गंदगी मिलने पर उद्यान निरीक्षक का एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई जगहों पर मिले कूड़े के ढेर

शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे जगह-जगह पर अधिकारियों को कूड़े के ढेर मिले। इस पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली एजेंसी एजी एन्वायरो पर प्राधिकरण ने 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सेक्टर-27 में गंदगी मिलने पर स्वास्थ्य निरीक्षक का एक दिन का वेतन काटने और सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश हुए। सेक्टर-43 में कूड़े का ढेर मिलने पर स्वास्थ्य निरीक्षक का एक सप्ताह का वेतन कटौती, वहीं सफाई सुपरवाइजर का एक महीने का वेतन रोकने के निर्देश हुए।



अतिक्रमण व कबाड़ियों के ठिकाने भी सामने आए

मास्टर प्लान रोड-3 महामाया से पर्थला फ्लाईओवर पर बड़ी संख्या में किनारे रेहड़ी-पटरी का अतिक्रमण मिला। इस पर सीईओ ने सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को एक महीने में अतिक्रमण को हटाने व वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। एक महीने बाद जहां पर भी अतिक्रमण मिलेगा, उस क्षेत्र का वरिष्ठ प्रबंधक जिम्मेदार होगा। इसी तरह सेक्टर-121 के सामने हिंडन पुश्ता पर बड़ी संख्या में कबाड़ियों के ठिकाने भी निरीक्षण पर निकले अधिकारियों की नजर में आए। यहां पर अवैध गोदाम बनाकर कबाड़ जुटाया जाता है। यहां अभियान चलाकर कबाड़ की सफाई के निर्देश सीईओ ने दिए। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के भी निर्देश सीईओ ने दिए।



15 अक्तूबर तक सभी शौचालय चालू कराने के निर्देश
शहर में बड़ी संख्या में शौचालय बंद पड़े हुए हैं। नोएडा प्राधिकरण मार्च से अब तक इनका संचालन नहीं शुरू करवा पा रहा है। सीईओ ने इस पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही

15 अक्तूबर तक सभी शौचालय चालू कराने के निर्देश दिए। यह भी स्पष्ट किया कि इसके बाद वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक व प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed