फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two including auto driver died in separate road accidents in the city

Noida News: शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में ऑटो चालक समेत दो की मौत

Tue, 22 Jul 2025 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Two including auto driver died in separate road accidents in the city
कोतवाली फेज वन व सेक्टर-24 क्षेत्र में हुए हादसे, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में अलग-अलग दो सड़क हादसों में ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसों के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। इनमें कोतवाली फेज वन व कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहला हादसा एलिवेटेड रोड पर इस्कॉन मंदिर के पास हुआ। इसमें सवारी ले जा रहे ऑटो में तेज रफ्तार कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई और उसमें बैठी सवारी भी घायल हुई। मृतक की पहचान जेजे कॉलोनी सेक्टर-18 के रहने वाले दिलीप यादव (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

19 जुलाई को वह सेक्टर-73 की तरफ सवारी लेकर जा रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ। मामले में उसके भाई ललित यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं, कोतवाली फेज वन क्षेत्र में खाना लेने के लिए जा रहे एक शख्स को ऑटो ने टक्कर मार दी। इसमें मोहम्मद शकील नामक युवक की मौत हो गई। 15 जुलाई को हुए हादसे के बाद उनकी पत्नी सलमा खातून ने पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली फेज वन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed