फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two groups clashed over dancing at Garden Galleria, and the guards beat them severely.

Noida News: गार्डन गैलेरिया में डांस के लिए दो पक्ष भिड़े, गार्डों ने जमकर पीटा

Sat, 07 Feb 2026 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over dancing at Garden Galleria, and the guards beat them severely.
पांच सिक्योरिटी गार्ड समेत 12 लोग गिरफ्तार, शुक्रवार देर रात पार्टी के दौरान हुआ विवाद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया के एक बार में शुक्रवार देर रात पार्टी के दौरान दो पक्षों में फ्लोर पर डांस करने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और बार के बाहर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसके बाद मॉल में तैनात सिक्योरिटी गार्डों ने दोनों पक्षों के साथ मारपीट कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने पांच गार्डों समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गार्डन गैलेरिया में शुक्रवार रात कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। देररात को डांस फ्लोर पर नाचने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया तब दोनों पक्ष के लोग बार से बाहर आ गए। इसके बाद बार के बाहर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते एक-दूसरे को लात-घूंसे और थप्पड़ों से मारने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

इसी बीच कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसी दौरान मॉल की सुरक्षा में तैनात गार्ड भी वहां पहुंच गए। वह सभी लोगों को समझाते हुए पब से बाहर लाने लगे। रास्ते में गार्ड और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि पांच गार्डों ने मिलकर नशे में धुत युवकों के साथ मारपीट की। इस दौरान मॉल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। एडीसीपी मनीषा सिंह का कहना है कि इस मामले में आपस में झगड़ा करने वाले सात युवकों और पांच गार्डों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सेक्टर-27 निवासी आजाद, सेक्टर-15 निवासी शरस और दूसरे पक्ष की ओर से धीरज सिंह निवासी सेक्टर-53, हीरेन निवासी गुड़गांव, मोहित शर्मा निवासी गाजियाबाद, साहिब सिंह नई दिल्ली और प्रदीप सेक्टर-15 नोएडा के रूप में हुई है। गिरफ्तार गार्डों की पहचान निठारी गांव निवासी सत्यम, सेक्टर-73 सर्फाबाद गांव निवासी अजय, दिल्ली के दल्लूपुरा निवासी राजेश कुमार, सेक्टर-49 निवासी साकिब और सेक्टर-44 निवासी मोनू के रूप में हुई है।


----------

पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं

गार्डन गैलेरिया मॉल में मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। 2022 में लॉस्ट लेमन बार में बिल विवाद को लेकर बृजेश राय नामक शख्स की पिटाई कर दी गई थी। इसमें उनकी मौत हो गई थी। सितंबर 2024 में डांस फ्लोर पर हुए विवाद के बाद पार्किंग में फायरिंग की घटना हुई थी। वहीं गाजियाबाद के दो पुलिसकर्मियों ने भी पहले फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed