फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two girls jumped from the moving bus when the driver did not apply breaks

चालक के ब्रेक नहीं लगाने पर चलती बस से कूंदीं दो छात्राएं

Thu, 07 Jan 2021 01:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
two girls jumped from the moving bus when the driver did not apply breaks
चालक के ब्रेक नहीं लगाने पर चलती बस से कूदीं दो छात्राएं
विज्ञापन

रबूपुरा। बार-बार कहने के बाद भी चालक के बस नहीं रोकने पर वाहन सवार 12वीं की दो छात्राओं ने छलांग लगा दी। दोनों छात्राएं घायल हो गईं। एक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। दोनों को नजदीक के अस्पताल से भर्ती कराया गया है। छात्राओं के परिजनों ने रबूपुरा थाने में बस चालक और उसमें सवार अन्य लोगों के खिलाफ मामला शिकायत दी है। रबूपुरा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जेवर निवासी कक्षा-12वीं की दो छात्राएं ककोड़ के एक स्कूल में पढ़ती हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे दोनों अन्य छात्रों के साथ स्कूल जाने के लिए गांव के पास ही बस के इंतजार में खड़ी थीं। जेवर-सिकंद्रबाद मार्ग पर जेवर की तरफ आ रही निजी बस में दोनों सवार हो र्गइं। वीरमपुर गांव के पास बस स्टॉप पर अन्य छात्र-छात्राएं भी खड़े थे, लेकिन उन्हें बैठाने के लिए चालक ने बस नहीं रोकी। इस पर दोनों छात्राओं को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने चालक से बस रोकने को कहा। चालक ने पहले बस की गति कम की और फिर बढ़ा दी। आरोप है कि इसके बाद में बार-बार कहने पर भी चालक ने बस रोकने से इनकार कर दिया। चालक की हरकत से सहमी दोनों किशोरियों ने बस से बारी-बारी से छलांग लगा दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों छात्राएं घायल हो गईं। अन्य छात्र-छात्राओं की मदद से दोनों को दूसरी बस से स्कूल पहुंचाया गया। घटनाक्रम की जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को दी गई। प्रधानाचार्य ने चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया और परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद दोनों छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे और घायल छात्राओं को लेकर रबूपुरा थाने में पहुंचे। जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की ओर से निजी बस चालक और उसमें सवार लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर। घायल छात्राओं को उपचार के लिए भेज दिया गया है। आरोपी बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। - दिनेश कुमार यादव, प्रभारी रबूपुरा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed