फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two girl students killed due to failure and low marks

Noida News: फेल और कम नंबर आने से आहत दो छात्राओं ने जान दी

Sat, 13 May 2023 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
Two girl students killed due to failure and low marks
सुल्तानपुरी और हरिनगर की घटना, नहीं मिले सुसाइड नोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बोर्ड परीक्षा के नतीजे आने के बाद राजधानी में दो अलग-अलग जगहों पर 12वीं की दो छात्राओं ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुल्तानपुरी में एक छात्रा ने फेल होने से आहत होकर यह कदम को उठाया तो हरिनगर में उम्मीद से कम नंबर आने से परेशान एक छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि, दोनों ही मामलों में छात्राओं के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिजनो का कहना है कि परीक्षा परिणाम ठीक नहीं आने की वजह से दोनों परेशान थीं।

पुलिस के अनुसार, 19 साल की शिवानी माता-पिता, दो बहनें और भाई के साथ ए ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहती थी। पिता सुभाष वेल्डिंग का काम करते हैंं। चचेरी बहन ने बताया कि शिवानी चार विषयों में फेल हो गई थी। इससे वह काफी आहत और परेशान थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह ऊपर की मंजिल पर कमरे में गई। परिवार को लगा कि वह चाय बनाने गई है, लेकिन ऊपर से कोई आवाज नहीं आने पर मां पहुंची तो शिवानी पंखे से चुन्नी की मदद से लटकी हुई थी। परिजन उसे संजय गांधी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस ने जांच की तो शिवानी के पास और घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जिस कमरे में उसने जान दी, वहां बिस्तर पर रिजल्ट रखा हुआ था। जांच करने पर चार विषयों में उसके फेल होने का पता चला। इधर, हरिनगर में शुक्रवार देर रात 11:54 बजे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से पुलिस को 16 साल की किशोरी के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया है। किशोरी की पहचान अशप्रीत कौर (16) के रूप में हुई। निजी कंपनी में काम करने वाले पिता ने बताया कि अशप्रीत कौर साइंस स्ट्रीम की 12वीं की छात्रा थी। उसके 75 फीसदी अंक आए थे, जिससे वह काफी परेशान थी। रात में वह अपने कमरे में चली गई। जब पिता उसके कमरे में गए तो उसे पंखे से फंदे पर लटका हुआ देखा। बेटी को फंदे से उतारने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed