फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two express trains replaced in place of EMU, objections to expensive fares

ईएमयू की जगह चली दो एक्सप्रेस ट्रेनें, महंगे किराये पर आपत्ति

Tue, 02 Mar 2021 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two express trains replaced in place of EMU, objections to expensive fares
दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठे दैनिक यात्री। - फोटो : Grnoida
दादरी। करीब एक साल बाद सोमवार को इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेनों की जगह दो विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इससे दैनिक यात्रियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, जितनी खुशी उन्हें ट्रेन चलने है, उतना दुख एक्सप्रेस ट्रेनों की तीन गुना मंहगी टिकट खरीदने से है। ईएमयू में टिकट 10 रुपये थी। वहीं, एक्सप्रेस ट्रेन में 30 रुपये है। यात्रियों ने अधिक किराए पर आपत्ति दर्ज कराई है। सुबह 8:20 बजे हाथरस-दिल्ली एक्सप्रेस और सुबह 7:50 बजे अलीगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दादरी से केवल 78 लोगों ने ही टिकट खरीदा। ट्रेनों के महिला कोच खाली थे। वहीं, अन्य कोच में यात्रियों की संख्या सामान्य रही। स्टेशन पर भी टिकट खिड़की से ही यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी दी जा रही थी। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों का कहना था कि ट्रेन चलने खुशी तो है, लेकिन मंहगे किराये से उन्हें दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

मैं दिल्ली में नौकरी करती हूं। एक साल बाद ट्रेन से सफर कर रही हूं। अब तक बस या अन्य वाहनों से ऑफिस पहुंचती थी। ट्रेन चलने से खुश हूं।
रामश्री देवी, यात्री
लोकल ट्रेन का किराया 10 रुपये था। वहीं, एक्सप्रेस का किराया 30 रुपये है। रोजाना का सफर महंगा हो गया है। जल्द लोकल ट्रेन शुरू करनी चाहिए।
संदीप कुमार, यात्री
ट्रेन बंद से नौकरी पर समय से नहीं पहुंच पा रहा था। एक्सप्रेस ट्रेन का किराया मंहगा है। सरकार को जल्द ईएमयू ट्रेनों का संचालन शुरू करना चाहिए।
निरंजन, यात्री
पहले दिन सुबह दोनों ट्रेनों के मात्र 78 टिकट बिके। इससे रेलवे को मात्र 2340 रुपये का राजस्व मिला। उम्मीद है कि जल्द ही यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
वाईके शर्मा, मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक, दादरी स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed