फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two entrepreneurs arrested in Rs 15 thousand crore fraud

Noida: 15 हजार करोड़ की ठगी मामले में दो उद्यमी गिरफ्तार, तीन हजार से अधिक फर्जी फर्म बनाकर किया फर्जीवाड़ा

Wed, 20 Mar 2024 10:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 20 Mar 2024 10:48 PM IST
सार

आरोपी संजय जिंदल मेसर्स एएस ब्राउनी मेटल एंड एलॉय प्राइवेट लिमिटेड और अजय शर्मा मेसर्स क्रिस्टल मेटल इंडस्ट्रीज के मालिक हैं।

विज्ञापन
Two entrepreneurs arrested in Rs 15 thousand crore fraud
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तीन हजार से अधिक फर्जी फर्म बनाकर 15 हजार करोड़ से ज्यादा की ठगी के मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हरियाणा के सोनीपत निवासी अजय शर्मा और संजय जिंदल मेटल कारोबारी हैं। दोनों पर 25-25 हजार का रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


आरोपी संजय जिंदल मेसर्स एएस ब्राउनी मेटल एंड एलॉय प्राइवेट लिमिटेड और अजय शर्मा मेसर्स क्रिस्टल मेटल इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों पूरे जीएसटी फ्राड मामले के मास्टरमाइंड हैं। दोनों अरबपति आरोपी स्क्रैप का भी कारोबार करते हैं। डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक जांच में संजय जिंदल के करीब 17 करोड़ रुपये और अजय शर्मा के 8.5 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट फर्जीवाड़ा करने की बात सामने आई थी। संजय ने अपनी कंपनी की आड़ में 20 से अधिक फर्जी फर्म बनाई थी। वहीं अजय ने छह फर्जी फर्म बनाकर आईटीसी फर्जीवाड़ा किया। नोएडा पुलिस ने मई 2023 में फर्जी फर्म बनाकर 15 हजार करोड़ रुपये के फ्रॉड मामले का खुलासा किया था।
विज्ञापन


अब तक 32 आरोपियों को जेल
जीएसटी फ्रॉड मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस भी इस पर कार्रवाई कर रही है। अब तक 32 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इसमें बुधवार को पकड़े गए आरोपियों के अलावा गौरव सिंघल, गुरमीत सिंह, राजीव ,राहुल, विनीता, अश्वनी, अतुल सेंगर, दीपक मुरजानी, यासीन, विशाल, राजीव, जतिन, नंदकिशोर, अमित कुमार ,महेश, प्रीतम शर्मा, राकेश कुमार, अजय कुमार, दिलीप कुमार, मनन सिंघल, पीयूष, अतुल गुप्ता, सुमित गर्ग और कुणाल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed