{"_id":"681a35eb607fd174180e99cc","slug":"two-employees-suspended-suspension-recommended-against-accountant-noida-news-c-1-gnd1002-2916054-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो कर्मचारी निलंबित, लेखपाल के खिलाफ निलंबन की अनुशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो कर्मचारी निलंबित, लेखपाल के खिलाफ निलंबन की अनुशंसा
विज्ञापन
-कार्यों में लापरवाही बरतने और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग नहीं करने पर एक्शन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के दो कर्मचारियों को शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अतिक्रमण की रोकथाम नहीं कर पाने पर एक लेखपाल के खिलाफ इनके मूल विभाग राजस्व परिषद को निलंबन की अनुशंसा की गई है।
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक एसीईओ वंदना त्रिपाठी के कार्यालय में तैनात उद्यानकर्मी प्रमोद कुमार और अनुरक्षक कुलदीप कुमार द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही बरतने, बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने, प्राधिकरण के कार्यों में रूचि नहीं लिये जाने एवं उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई। इस संबंध में कई बार मौखिक रूप से कार्य प्रणाली में सुधार हेतु निर्देशित किया गया, परंतु उक्त निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया जिसके कारण शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निमार्ण कार्यों के प्रारंभ में ही सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नही की गई और न ही उच्च अधिकारियों के निरीक्षण के बाद दिए गए निर्देशों क क्रम में प्रभावी कार्यवाही की गई। उक्त का संज्ञान लेते हुए उद्यानकर्मी प्रमोद कुमार और अनुरक्षक कुलदीप कुमार को निलंबित कर प्राधिकरण के कार्मिक विभाग से संबद्ध किया गया। साथ ही लेखपाल विनय कुमार चौहान को निलंबित किये जाने हेतु इनके मूल विभाग राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश शासन को पत्र प्रेषित किया गया।