फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two died from winter

हाईटेक शहर में ठंड से दो लोगों की मौत की आशंका

Wed, 18 Dec 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
two died from winter
हाईटेक शहर में ठंड से दो लोगों की मौत की आशंका
विज्ञापन

नोएडा। हाईटेक शहर में अलग-अलग कोतवाली क्षेत्रों में ठंड से दो लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतकों के शरीर पर चोट आदि के कोई निशान नहीं मिलने पर संबंधित कोतवाली पुलिस ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई है। जबकि जिला प्रशासन अभी दोनों मौतों को ठंड से नहीं मान रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचने की बात कह रहा है। वहीं, दो लोगों की मौत के बाद शहर में बने रैन बसेरे पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अत्याधुनिक सुविधाओं वाले शहर में ठंड से किसी मौत होना गंभीर मामला है। वहीं, जिला प्रशासन अलाव जलवाने और असहाय लोगों को कंबल आदि बांटने का दावा कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-48 में सड़क के किनारे सोमवार देर शाम एक शख्स का शव मिला। मृतक की पहचान हातिम के रूप में हुई है। कोतवाली सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-48 के पास एक शख्स का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उनका कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। उन्होंने ठंड के कारण मौत होने की आशंका जताई है। सोमवार को ही नोएडा के सेक्टर-24 स्थित एनटीपीसी के पास भी एक शख्स का शव मिला। तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। कोतवाली सेक्टर-24 के थानाध्यक्ष रामफल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह एनटीपीसी के पास ऐलिवेटेड रोड के दाहिनी तरफ पेड़ के पास एक शख्स का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच-पड़ताल में कोई पहचान पत्र या सामग्री नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। इस मामले में भी पुलिस ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में लग रहा है कि मृतक भीख मांगता था। उधर, जिला प्रशासन ने शहर में ठंड से दो लोगों की मौत के मामले को संदिग्ध बताया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन

50 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती 50 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई। मुरादाबाद जिले के ककराला गांव निवासी रामसिंह बीते 10 वर्षों से नोएडा के असगर गांव में ठेकेदारी कर रहे थे। करीब 15 दिन पहले उन्हें बुखार आने पर एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। मंगलवार सुबह राम सिंह को अचानक खून की उल्टी होने लगी और वह बेहोश हो गए। आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि इस मौसम में बुखार के मरीज बढ़े हैं। लोगों को ठंड से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से बढ़ा ब्रेन हेमरेज का खतरा
शहर में पारा गिरने के कारण अस्पतालों में पिछले दो तीन दिनों से ब्रेन स्ट्रोक एवं ब्रेन हेमरेज के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। कंपकंपाने वाली ठंड के कारण सर्दी, जुकाम, दमा, हाइपोथर्मिया, टांसिलाइटिस, जोड़ों एवं स्पाइन की समस्याओं से ग्रसित मरीजों भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। फोर्टिस अस्पताल के न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से उनके पास ब्रेन स्ट्रोक और ब्रेन हेमरेज के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ठंड में ब्रेन स्ट्रोक और खास तौर पर हेमोरेजिक स्ट्रोक के मामले अन्य महीनों की तुलना में करीब तीन गुना अधिक बढ़ जाते हैं। ठंड में शरीर का रक्तचाप बढ़ता है, इस कारण रक्त धमनियों में क्लाटिंग (थक्का जमना) होने से स्ट्रोक होने के खतरा बढ़ जाता है।
गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वह कंबल वितरण से लेकर गर्म कपडे़ बांटे। ताकि जरूरतमंदों को मदद मिल सके। सर्दी अधिक है, ऐसे में असहाय लोगों की मदद करना बेहद जरूरी है।
- शैलेंद्र कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट
शहर के दो थानाक्षेत्रों में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों के शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतक मानसिक रूप से कमजोर और भीख मांगने वाले लग रहे थे। अंदेशा है कि कपड़े आदि नहीं होने के कारण रात में उनकी मौत हो गई हो। असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगी।

वैभव कृष्ण, एसएसपी
दो लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। उनकी मौत ठंड से हुई है, इसका दावा नहीं किया जा सकता है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम होगा, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत किन कारणों से हुई है। यदि ठंड से मौत होने की बात आएगी तो ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- बीएन सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed