फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two-day National Swimming Meet concludes at DPS

Noida News: डीपीएस में दो दिवसीय नेशनल स्विमिंग मीट संपन्न

Fri, 07 Nov 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Two-day National Swimming Meet concludes at DPS
36 शहरों की 107 तैराकों ने किया शानदार प्रदर्शन, बेस्ट स्विमर बनीं डीपीएस बंगलूरू ईस्ट की तृषा सिंधु एस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में डीपीएस सोसाइटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय द डीपीएस नेशनल स्विमिंग मीट गर्ल्स (ओपन) 2025 संपन्न हुई। प्रतियोगिता में बंगलूरू, वाराणसी, नवी मुंबई, कलकत्ता, बरेली सहित 36 शहरों से 107 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
तैराकों ने फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई जैसे 15 इवेंट्स में 50, 100 और 200 मीटर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया। अंकतालिका में डीपीएस मियापुर 68 अंक के साथ प्रथम, डीपीएस बंगलूरू ईस्ट 64 अंक के साथ द्वितीय और डीपीएस बंगलूरू 52 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहा। बेस्ट स्विमर का खिताब तृषा सिंधु एस (डीपीएस बंगलूरू ईस्ट) को मिला।
विज्ञापन

डीपीएस सोसाइटी की सदस्या वृंदा स्वरूप ने विजेताओं को सम्मानित किया। स्विस इंडो एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आए 18 छात्रों और शिक्षकों ने भारतीय संस्कृति की सराहना की। प्रधानाचार्या कामिनी भसीन ने कहा कि प्रतिस्पर्धा, टीम स्पिरिट और अनुशासन विद्यार्थियों को सशक्त बनाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed