{"_id":"68e4253f836e23af360ab478","slug":"two-criminals-were-arrested-in-an-encounter-during-checking-na-news-c-30-ali1006-736248-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश किए गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। खन्ना नगर कॉलोनी के पास रविवार रात चेकिंग कर रही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, 4 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
एसीपी अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अंकुर विहार थाना और ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने खन्ना नगर कॉलोनी में संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। रामलीला ग्राउंड के पास बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने की इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो, बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते फायरिंग की। पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैरों में लगी।
बदमाशों के खिलाफ अंकुर विहार थाना, लोनी बॉर्डर थाना, ट्रॉनिका सिटी थाना और मोदीनगर थाने में मुकदमें दर्ज है। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम मंगल निवासी गांव खोक्सा थाना झिंझाना और मोहन निवासी खानपुर गांव झिंझाना जनपद शामली बताए।