{"_id":"66fd56bf6d8731ae44056c8e","slug":"two-criminals-of-randeep-bhati-gang-caught-noida-news-c-340-1-del1011-63542-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रणदीप भाटी गिरोह के दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रणदीप भाटी गिरोह के दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन
डासना जेल में बंद सरगना मोबाइल के जरिये करवा रहा था हथियार सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी की जेलों में मोबाइल चलाने का खुलासा होने के बाद यूपी की डासना जेल में भी बदमाशों द्वारा फोन का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। भाटी गिरोह का सरगना रणदीप भाटी डासना जेल से गिरोह के गुर्गों को निर्देश देकर हथियार सप्लाई करवा रहा था। पुलिस ने गिरोह के बादशाह और गौरव उर्फ बब्बल को गिरफ्तार किया है। रणदीप को जब कड़कड़ड़ूमा कोर्ट में पेशी के लिए लाया जाता था तो दोनों उससे मिलते थे।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन के अनुसार, एसीपी रोहिताश कुमार की देखरेख व इंस्पेक्टर दीपक पांडे की नेतृत्व में एसआई संजीव गुप्ता, हवलदार अजय यादव, अजय मावी, अनुज, अंकुर और सिपाही आकाश की टीम ने एनएच-9, गाजीपुर रोड पर घेराबंदी कर भजनपुरा निवासी बादशाह (22) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर इसके पास से तीन पिस्टल और 11 कारतूस बरामद किए गए। बादशाह ने खुलासा किया कि वह रणदीप के निर्देश पर हथियार तस्करी कर रहा था। इसके बाद गांव रिठोरी, दादरी निवासी रणदीप भाटी (36) को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। रणदीप ने बागपत निवासी गौरव उर्फ बब्बल के बारे में बताया। इसके बाद इंस्पेक्टर दीपक पांडे की टीम ने बागपत से गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया। गौरव की निशानदेही पर दो पिस्टल और 9 कारतूस बरामद किए गए। गौरव ने बताया कि उसने रणदीप के निर्देश पर हथियार खरीदे थे। पुलिस का कहना है कि रणदीप पर दिल्ली-एनसीआर में हत्या, जबरन वसूली, हत्या के प्रयास आदि दो दर्जन मामले दर्ज हैं। रणदीप की कुख्यात सुंदर भाटी गिरोह से दुश्मनी है। बादशाह के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है।