Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two convicted in 13-year-old murder case, sentenced to life imprisonment

Noida News: 13 साल पुराने हत्याकांड में दो दोषी, आजीवन कारावास

Sat, 31 Oct 2026 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Two convicted in 13-year-old murder case, sentenced to life imprisonment
एक की सुनवाई के दौरान हुई मौत, एक अन्य आरोपी को मिला संदेह का लाभ
विज्ञापन

श्मशान घाट में क्षत-विक्षत हालात में मिला था शव
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी के बहुचर्चित मुकेश शर्मा हत्याकांड में 13 साल बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार चौरसिया की अदालत ने आरोपी दादरी निवासी सुरेश उर्फ टीटू और बुलंदशहर निवासी सुभाष शर्मा को हत्या का दोषी करार दिया। दोनों को आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। जुर्माना न देने पर दोनों को छह-छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। तीसरे आरोपी कपिल कुमार को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।
अभियोजन के अनुसार 2 जून 2013 को दोपहर करीब तीन बजे दो लोग दादरी के ब्रह्मपुरी निवासी मुकेश शर्मा (38 वर्ष) को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। 3 जून की शाम करीब पौने आठ बजे उनका शव रामा सिनेमा के पीछे श्मशान घाट में क्षत-विक्षत हालत में मिला था। मृतक के भाई अशोक कुमार शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विनय, सुरेश उर्फ टीटू, सुभाष शर्मा और कपिल कुमार को गिरफ्तार कर आरोप पत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान आरोपी विनय की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उसके खिलाफ कार्यवाही समाप्त कर दी गई। अदालत ने कहा कि कपिल मृतक को बुलाने नहीं गया था और किसी चश्मदीद ने उसकी मौजूदगी की गवाही नहीं दी। इसके आधार पर अदालत ने कपिल को आरोपों से दोषमुक्त कर दिया। वहीं सुरेश और सुभाष को दोषी करार दिया। अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन


अंतिम बार दोनों दोषियों के साथ देखा गया
अभियोजन ने 10 गवाह पेश किए। अदालत ने मृतक की बेटी दीपाली शर्मा उर्फ दीपू की गवाही को सबसे अहम माना। उसने बताया कि 2 जून 2013 की शाम सुभाष और सुरेश उसके पिता को बुलाने घर आए और उन्हें अपने साथ ले गए। अदालत ने कहा कि जिरह में बचाव पक्ष इस मूल तथ्य को नहीं डिगा सका। अदालत के अनुसार मृतक को आखिरी बार इन्हीं दोनों के साथ देखा गया, जबकि अगले दिन उसका शव बरामद हुआ। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि बेटी ने पुलिस को दिए बयान (धारा 161) में यह बात नहीं कही थी। हालांकि अदालत ने इसे खारिज कर दिया। जिरह में गवाह ने कहा कि उसने यह बात पुलिस को बताई थी पर विवेचक ने दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम से टूटा दुर्घटना का तर्क
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के सिर, गर्दन और छाती पर तीन फटे हुए गहरे घाव थे। मृत्यु का कारण चोटों से हुआ रक्तस्राव बताया गया। मृत्यु पोस्टमाॅर्टम से करीब डेढ़ से दो दिन पहले हुई मानी गई, जो गवाही में बताए गए समय से मेल खाता है। बचाव पक्ष ने कार दुर्घटना और अत्यधिक शराब सेवन का तर्क दिया था। डॉक्टर ने जिरह में कहा कि गर्दन और छाती की चोटें किसी धारदार हथियार से ही आ सकती हैं, वही मृत्यु का कारण थीं। रिपोर्ट के अनुसार मृतक के पेट में शराब भी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed