फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two contract killers for murder of woman in Navi Mumbai arrested from Greater Noida

Noida News: नवी मुंबई में महिला की हत्या के दो सुपारी किलर ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Two contract killers for murder of woman in Navi Mumbai arrested from Greater Noida
एसटीएफ नोएडा यूनिट ने सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गोल चक्कर के पास से पकड़ा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट ने शनिवार को सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित घंटा गोल चक्कर के पास से महाराष्ट्र के नवी मुंबई में दर्ज महिला की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह निवासी रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा) और गुरप्रीत सिंह निवासी सकरपुरा, झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी नवी मुंबई के थाना एनआरआई सागरी में दर्ज हत्या के एक जघन्य मामले में वांछित थे।

एसटीएफ फील्ड इकाई नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा के अनुसार, सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नवी मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ से सहयोग मांगा था। सूचना मिली कि आरोपी सूरजपुर क्षेत्र में किसी स्थान पर छिपे हैं। वह वहां से कहीं भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ नोएडा की टीम ने नवी मुंबई पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दबिश देकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 18 मई को आरोपियों ने नवी मुंबई में अलविना नामक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के पीछे चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि उसके पति किशोर सिंह ने ही हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इस सुपारी को अंजाम देने के लिए आरोपी सुखप्रीत सिंह और ममेरा भाई गुरप्रीत सिंह शामिल हुए। सुखप्रीत सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह 12वीं पास है। मॉडलिंग का शौक उसे 2022 में मुंबई ले गया था, जहां उसकी मुलाकात सैलून की दुकान चलाने वाली गाजियाबाद निवासी एक महिला से हुई थी। इसी महिला के माध्यम से उसे सुपारी किलिंग का प्रस्ताव मिला था। हत्या की पूरी साजिश पहले से तय थी। आरोपी ने ऑनलाइन चाकू और मास्क मंगवाकर महिला की रेकी की और 18 मई की रात सड़क पर चलते समय उसका गला काट दिया था। गिरफ्तार आरोपियों को सूरजपुर थाने में ले जाया गया और नवी मुंबई पुलिस द्वारा नियमानुसार ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।




हत्या के बाद ट्रेन से दिल्ली, फिर ग्रेटर नोएडा पहुंचे आरोपी
इससे पहले महाराष्ट्र की पुलिस ने नवी मुंबई से महिला की हत्या के आरोप में उसके पति और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था। अलविना की हत्या उसके पति ने वैवाहिक विवाद के चलते कराई थी। आरोपी पति ने गाजियाबाद की अलीशा धनप्रकाश त्यागी और पंजाब के अमृतसर की चरणजीत फतेह कौर उर्फ डिंपल को अपने साथ मिलाया और अपनी पत्नी की हत्या के लिए अन्य राज्यों से भाड़े के दो बदमाशों को बुलाया था। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी वारदात के बाद ट्रेन से दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। यहां मोबाइल बंद कर रखा था। आरोपियों से फिरौती की रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी हत्या के बाद से जिस महिला से संपर्क में थे, उसी महिला के फोन सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed