फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two child gets stuck in society lift dont get help as alarm and intercom not working

नोएडा: आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे दो बच्चे, न अलार्म बजा न गार्ड आया

Mon, 22 Feb 2021 09:48 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 22 Feb 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
Two child gets stuck in society lift dont get help as alarm and intercom not working
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

नोएडा सेक्टर-77 स्थित एक्सप्रेस जेनेथ सोसाइटी की लिफ्ट में शनिवार शाम दो बच्चे करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। बच्चों ने मदद के लिए आवाज लगाई और चिल्लाए, लेकिन न अलार्म बजा न गार्ड पहुंचा। काफी देर तक बच्चों के गायब होने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। 

विज्ञापन


इस बीच बंद लिफ्ट को खोलकर देखा गया तो दोनों बच्चे सहमे हुए एक कोने में बैठे थे। गुस्साए निवासियों ने रविवार सुबह जमकर हंगामा किया। बिल्डर के कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी की। निवासियों का कहना था कि लिफ्ट कई बार अटक चुकी है। लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन


कई बार मेंटेनेंस को लेकर बिल्डर से शिकायत की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार शाम आठ और नौ साल के दो बच्चे फंस गए। लोगों ने बताया कि लिफ्ट में गार्ड भी तैनात नहीं था। इमरजेंसी अलार्म व इंटरकॉम खराब होने के कारण बच्चे लिफ्ट में फंसे होने की सूचना नहीं दे सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बच्चे अभी तक सदमे में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने निवासियों को समझाया। लोगों ने पुलिस से लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरा, इंटरकॉम, इमरजेंसी अलार्म, गार्ड की तैनाती की मांग की। पुलिस ने बिल्डर के प्रतिनिधि को बुलवाकर लिखित आश्वासन लिया। 


तब जाकर लोग शांत हुए। बिल्डर के एस्टेट मैनेजर केपी सिंह ने बताया कि लिफ्ट ठीक है, इंटरकॉम और इमरजेंसी अलार्म भी ठीक है। सीसीटीवी लगवाने के लिए लिफ्ट कंपनी को लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed