फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two cattle smugglers arrested in encounter

Noida News: मुठभेड़ में दो गोतस्कर गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 02:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 22 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two cattle smugglers arrested in encounter
सैदनगली (अमरोहा)। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शनिवार रात दो गोतस्तरों हापुड़ के चाहत व सैदनगली के अल्तमश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो अवैध असलहे, गोकशी के उपकरण और एक कार बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों ने एक सितंबर 2025 की रात गोकशी की घटना का अंजाम देने स्वीकार किया है।
विज्ञापन


सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि शनिवार रात सैदनगली थाना प्रभारी विकास सहरावत टीम के साथ उझारी-ढबारसी रोड पर गंगा एक्सप्रेसवे के कुआडाली अंडरपास के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच ढबारसी की ओर से एक कार आती दिखी। पुलिस ने टॉर्च की मदद से कार को रोकने का इशारा किया लेकिन कार सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी और कार को मोड़कर गांव तरारा की तरफ सर्विस रोड पर भागने लगे।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया और तरारा की ओर तैनात दूसरी टीम को अलर्ट कर दिया। जब अपराधियों को लगा कि वह चारों तरफ से घिर गए हैं तो उन्होंने कार को कच्चे रास्ते पर उतार दिया। इससे कार असंतुलित होकर बंद हो गई। खुद को घिरा देखकर दोनों ने कार से उतरकर पुलिस पर फिर से फायरिंग की और भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हापुड़ और दूसरा सैदनगली का रहने वाला

दोनों की पहचान हापुड़ के बहादुरगढ़ निवासी चाहत और सैदनगली के ढक्का निवासी अल्तमश के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो तमंचे, कुछ खोखे व जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों की कार से गोकशी के उपकरण भी मिले। सीओ के मुताबिक यह दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर आवारा गोवंशीय पशुओं का वध करते थे और उनका मांस दिल्ली में बेचते थे। पूछताछ में उन्होंने एक सितंबर 2025 की रात अमरोहा-संभल सीमा पर चांदपुर और मथना में हुई गोकशी की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार अल्तमश एक सक्रिय अपराधी है जिस पर पहले से ही संभल के रजपुरा थाने में गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी के संबंध में सैदनगली थाने में अल्तमश और चाहत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस ऑपरेशन में एसओजी व सर्विलांस टीम का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed