फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two cattle smugglers arrested in an encounter

पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Fri, 15 Nov 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two cattle smugglers arrested in an encounter
मुठभेड़ में गोकशी कर रहे दो पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। जीआईपी मॉल के पास बृहस्पतिवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में गोकशी कर रहे दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों तस्करों के पैर में गोली लगी है। जबकि दो तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से ऑटो, औजार, तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी विनीत जायसवाल के अनुसार, तड़के कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम गश्त कर रही थी तभी जीआईपी मॉल के आगे वाली सड़क पर एक ऑटो खड़ा था। पुलिस टीम ने जांच की तो सड़क के नीचे कब्रिस्तान के पास कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दो बदमाशाें के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपियों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाटला हाउस, नई दिल्ली निवासी नाजीम अहमद और फरमान के रूप में हुई है। जबकि नौशाद व कमील मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed