नोएडा में दो भाइयों की मौत: सेफ्टी टैंक की पटिया टूटने पर अंदर गिरा बड़ा भाई; बचाने उतरे छोटे की भी गई जान
जांच में पता चला कि मृतक चंद्रभान (40 वर्ष) और राजू (26 वर्ष) मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे और वर्तमान में चोटपुर कॉलौनी, गौतमबुद्धनगर में अपने खरीदे हुए घर में रहते थे। दोनों भाई खोड़ा क्षेत्र में कारपेंटर का काम करते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के नोएडा स्थित थाना सेक्टर-63 पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि चोटपुर कॉलौनी में घर के सेफ्टी टैंक में दो लोग गिर गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
कारपेंटर का काम करते थे दोनों भाई
जांच में पता चला कि मृतक चंद्रभान (40 वर्ष) और राजू (26 वर्ष) मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे और वर्तमान में चोटपुर कॉलौनी, गौतमबुद्धनगर में अपने खरीदे हुए घर में रहते थे। दोनों भाई खोड़ा क्षेत्र में कारपेंटर का काम करते थे।
बचाने आया पड़ोसी भी बेहोश होकर गिरा
घटना उस समय हुई जब घर में बने सेफ्टी टैंक की स्लैब (पटिया) अचानक टूट गई, जिससे चंद्रभान उसमें गिर गए। छोटे भाई राजू ने उन्हें बचाने के लिए टैंक में उतरने की कोशिश की, लेकिन दम घुटने के कारण बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद पड़ोसी हेमंत पुत्र प्रेम सिंह (निवासी ग्राम फूटरी कलां, थाना अहमदगढ़, बुलंदशहर) ने भी बचाव का प्रयास किया, लेकिन दम घुटने के कारण नीचे नहीं जा पाए। हेमंत को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां वह फिलहाल स्वस्थ हैं।
फर्श काटकर निकाला गया दोनों को बाहर
दोनों भाइयों को कटर की मदद से फर्श काटकर बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।