फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two brothers arrested in case of assault in Supertech Eco Village, Greater Noida

Greater Noida: मारपीट के मामले में दो भाई गिरफ्तार, बच्चों के बीच इंस्टा पर वीडियो बनाने को लेकर उठा था विवाद

Fri, 31 Jan 2025 11:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 31 Jan 2025 11:43 AM IST
सार

नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 1 सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था की पोल तब खुल गई जब कुछ बाहरी लोग कार से अंदर घुसे और एक युवक के साथ मारपीट कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Two brothers arrested in case of assault in Supertech Eco Village, Greater Noida
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 1 सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था की पोल तब खुल गई जब कुछ बाहरी लोग कार से अंदर घुसे और एक युवक के साथ मारपीट कर फरार हो गए। इस घटना के दौरान सोसायटी की सुरक्षा में तैनात गार्ड्स तमाशबीन बने रहे, जिससे निवासियों में आक्रोश है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


वहीं, एक नाबालिग को भी पकड़ा है। कोतवाली पुलिस का कहना है गुरुवार रात की थाना बिसरख क्षेत्र के सुपरटेक इको विलेज 1 की है। कुछ बच्चों के बीच इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर विवाद हुआ था, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। इस झगड़े में बच्चों के बड़े भाई भी कूद पड़े और मामला और गंभीर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। 
विज्ञापन


मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने सिक्योरिटी एजेंसी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। निवासियों का कहना है कि सिक्योरिटी एजेंसी पूरी तरह फेल हो गई है, क्योंकि बाहरी लोग बिना रोक-टोक सोसायटी में घुसकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण सोसायटी के लोग डरे हुए हैं। निवासियों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और सिक्योरिटी एजेंसी की लापरवाही की जांच की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed