फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two brother beaten by group of boys

Noida News: दो चचेरे भाइयों को जमकर पीटा

Wed, 10 Sep 2025 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
two brother beaten by group of boys
दो चचेरे भाइयों को जमकर पीटा
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-23 में मंगलवार रात को दो चचेरे भाइयों को युवकों ने पीट दिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-41 स्थित अगहपुर निवासी देव बैसोया ने पुलिस से शिकायत की है कि 9 सितंबर की रात करीब 2:30 बजे वह चचेरे भाई नागेंद्र नागर के साथ सेक्टर-23 के गेट नंबर एक के पास खड़े थे।

आरोप है कि विवेक राजपूत अपने दोस्तों अभिषेक, सुमित यादव और अन्य के साथ आ गया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान दोनों के कान और शरीर के अन्य हिस्से में चोट आ गई। मारपीट के दौरान उनकी सोने की चेन भी गुम हो गई। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभरी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed