फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two associates of Elvish arrested

Noida News: सांपों के जहर सप्लाई मामले में एल्विश के दो सहयोगी गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
Two associates of Elvish arrested
- गिरफ्तार आरोपियों में एक यू-ट्यूबर का खास दोस्त, दूसरा बैंक्वेट हॉल संचालक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद यू-ट्यूबर एल्विश यादव के दो सहयोगियों को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार विनय यादव एल्विश का करीबी दोस्त और ईश्वर बैंक्वेट हाल व टेंट हाउस संचालक है। इन दोनों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य उन धाराओं में कार्रवाई की गई है। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रकरण के ऑडियो, वीडियो, सीडीआर की जांच में ईश्वर और विनय यादव का नाम सामने आया था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया। रात को हुई लंबी पूछताछ के बाद तथ्यों के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी कर ली गई। पुलिस के मुताबिक विनय यादव एल्विश के साथ रहता था। वहीं ईश्वर संपेरे राहुल के संपर्क में रहता था। राहुल ही बुकिंग पर सांप और जहर के साथ संपेरों की टोली लेकर पहुंचता था। विनय और ईश्वर की आपस में दोस्ती थी।
विज्ञापन

डीसीपी विद्यासागर मिश्र के मुताबिक विनय ईश्वर के जरिये कई स्थानों पर पार्टी का आयोजित करता था। वहीं पर सांपों के जहर के इस्तेमाल की बात सामने आई है। टेंट हाउस का काम करने वाले ईश्वर को कई ठिकानों की जानकारी थी। वहीं एल्विश यादव विनय का इस्तेमाल इन सारी पार्टियों के लिए करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों से पुलिस ने किए 50 सवाल, काफिले के साथ पहुंचे थे आरोपी

एल्विश की तर्ज पर ही नोएडा पुलिस ने मंगलवार को ईश्वर व विनय को पूछताछ व औपचारिकता पूरी करने के लिए बुलाया था। दोनों कई गाड़ियों के काफिले के साथ कोतवाली सेक्टर-20 पहुंचे थे। दोनों से पुलिस ने 50 से अधिक सवाल पूछे। इनमें से ज्यादातर नशे की पार्टियों और सपेरों से कनेक्शन से जुड़े थे। पहले दोनों ने किसी तरह की जानकारी से इन्कार कर दिया। संपेरे राहुल से कनेक्शन के बारे में पूछे जाने पर ईश्वर परेशान हो गया। हालांकि राहुल को नहीं जानने की बात कही। कॉल डिटेल रिकॉर्ड दिखाने पर दोनों फंस गए। देर रात तक सवाल पर सवाल किए जाने के बाद जब दोनों आरोपी फंस गए। तब दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



अब फाजिलपुरिया पुलिस के रडार पर

इस पूरे मामले में हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया पर पुलिस का शिकंजा कस सकता है। इस मामले में दावा किया गया था कि फाजिलपुर गांव में कई रेव पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें सांपों के साथ एल्विश यादव ने कई वीडियो शूट कराए थे। फाजिलपुर गांव के इन वीडियो को भी पुलिस ने एल्विश की गिरफ्तारी का आधार बनाया था।




इस मामले में अब तक आठ गिरफ्तारी

इस मामले में 3 नवंबर 2023 को पीएफए की तरफ से कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बीते चार नवंबर को पुलिस ने इस मामले में राहुल यादव समेत पांच सपेंरो को गिरफ्तार किया था। इन सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके बाद छठी गिरफ्तारी एल्विश यादव की हुई। वहीं अब ईश्वर व विनय को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed