फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested with fake notes worth Rs 1.70 lakh

Noida News: 1.70 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2023 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with fake notes worth Rs 1.70 lakh
पश्चिमी बंगाल, बांग्लादेश से लाकर एनसीआर में खपाते थे
विज्ञापन

जाली नोट, मोबाइल, सिम कार्ड और स्कूटी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने जाली नोट सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर रोहन कुमार (36) व मो. इमरान (38) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश से जाली नोट लाकर दिल्ली-एनसीआर में खपा रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से उच्च गुणवत्ता वाले 1.70 लाख रुपये के जाली नोट, मोबाइल, सिम कार्ड और स्कूटी बरामद की है।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, इंस्पेक्टर केके शर्मा की टीम जाली मुद्रा की तस्करी में शामिल गिरोह के संदिग्ध सदस्यों की गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी। इस दौरान हवलदार मोहित बलियान को सूचना मिली कि मालदा, पश्चिम बंगाल स्थित एक गिरोह दिल्ली/एनसीआर सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में जाली नोटों की तस्करी कर रहा है। दो सदस्य नोटों की खेप देने के लिए दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास आएंगे। इसके बाद एसीपी अरविंद शर्मा व इंस्पेक्टर केके शर्मा के नेतृत्व में एसआई राहुल गर्ग, एसआई राज कुमार, हवलदार कपिल राज शर्मा व मोहित बालियान ने घेराबंदी कर संजय कॉलोनी, ओखला फेज-2 निवासी रोहन कुमार और गुरूग्राम निवासी मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया। इनकी तलाशी में 1.20 लाख रुपये की कीमत के पांच सौ के जाली नोट बरामद हुए। आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें मालदा निवासी वसीम से आधे दाम पर जाली नोट लिए हैं। इसके बाद रोहन के घर पर छापा मारकर 50,000 रुपये के जाली नोट बरामद किए गए। रोहन ने पुलिस को बताया कि वह संगम विहार में मीट की दुकान चलाने वाले इमरान के संपर्क में आया। उसने उसे जाली नोट की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में बताया। इमरान ने ही उसे वसीम से मिलवाया। इसके बाद रोहन ने मालदा जाना शुरू कर दिया और दिल्ली-एनसीआर में जाली नोट खपाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed